Anil Pandit on Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड में स्टार्स की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद सलमान खान (Salman Khan) को लेकर भी धमकी सामने आई है। इस मामले में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित (Anil Pandit) का एक ऑडियो चर्चा में है। इसमें सलमान खान से माफी मांगने की बात कही गई है। लेकिन इस ऑडियो में सिर्फ सलमान का ही जिक्र नहीं है, बल्कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff पर फायरिंग के अगले दिन इवेंट में पहुंचे Jackie Shroff, मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में दिखीं बेटी कृष्णा
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कही ये बात
News18 को मिले एक कथित ऑडियो क्लिप के मुताबिक, अनिल पंडित सलमान खान (Salman Khan) से माफी मांगने की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सलमान खान की बात करें तो जब तक वो माफी नहीं मांगते, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। हम उन्हें शांति से जीने नहीं देंगे। प्रशासन उनसे माफी मांगने के लिए क्यों नहीं कहता? अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो हम उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाएंगे।' इसी ऑडियो मैसेज में अनिल पंडित ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया, जो 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। अनिल पंडित ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड के लोगों ने उनकी हत्या की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि सलमान ने सुशांत के समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई। अनिल पंडित ने कहा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, तब आप कहां थे? बॉलीवुड के लोगों ने उनकी हत्या की थी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan को फिर मिली धमकी, अनिल पंडित ने भाईजान को दिया अल्टीमेटम
प्रशासन से भी किया सवाल
अनिल पंडित ने आगे कहा, 'मैं प्रशासन से एक बात पूछना चाहता हूं। जब बॉलीवुड के इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की, तब यह प्रशासन कहां था? उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई ने उनके खिलाफ कदम उठाया, तो प्रशासन मेरे भाई के खिलाफ बोल रहा था।' आपको बता दें कि इस ऑडियो की हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
