बिजनेस

भारतीय Share Market में दशहरे की छुट्टी, Crude $110 पार, लंदन से टोक्यो तक लुढ़के बाजार

आज भारत का शेयर बाजार तो दशहरा की छुट्टी के चलते बंद है। वहीं, ग्लोबल मार्केट्स में क्रूड में आए बड़े उछाल ने तबाही मचा दी है। लंदन से टोक्यो तक कैपिटल मार्केट हिल गए हैं।

Image

भारतीय शेयर बाजार बंद

Share Market Holiday Today: दशहरे के मौके पर आज, 20 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद है। BSE और NSE पर निवेशक आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। लेकिन बाजार की छुट्टी के बीच ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत चिंता बढ़ा रहे हैं।

कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद एनर्जी मार्केट के साथ ही दुनियाभर के इक्विटी और कैपिटल मार्केट में भी टेंशन है। यही वजह है कि लंदन से लेकर टोक्यो तक प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में बुधवार, 21 अक्टूबर को जब भारतीय बाजार दोबारा खुलेंगे, तब ग्लोबल संकेतों, क्रूड की कीमतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

क्रूड ऑयल ने बढ़ाई टेंशन

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ी चिंता है। 20 अक्टूबर को सुबह ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव 109.60 डॉलर प्रति बैरल था। इससे पहले कारोबार के दौरान इसका भाव 110.08 डॉलर तक पहुंच गया था। यानी क्रूड ने 110 डॉलर का स्तर पार किया, हालांकि बाद में इसमें मामूली नरमी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को लेकर चिंता की वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई बाधित होने की आशंका है। सऊदी अरब में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की खबरों ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। वहीं, रूस के ऊर्जा निर्यात से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों में कुछ राहत की खबरों के कारण सप्लाई को लेकर अलग तरह की अनिश्चितता बनी हुई है।

यूरोपीय बाजार हुए लाल

यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार, 19 अक्टूबर को व्यापक गिरावट दर्ज की गई। लंदन, पेरिस और फ्रैंकफर्ट के प्रमुख इंडेक्स नुकसान के साथ बंद हुए।

प्रमुख इंडेक्सक्लोजिंग स्तरगिरावट
FTSE 100 (लंदन)10,764.691.09%
CAC 40 (पेरिस)7,868.051.13%
DAX (फ्रैंकफर्ट)25,319.771.20%

यूरोपीय बाजारों पर फ्रांस, इटली और स्पेन में हो रहे प्रदर्शनों व राजनीतिक अनिश्चितता ने भी निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है।

टोक्यो से हांगकांग तक बिकवाली

20 अक्टूबर को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखाई दी। सुबह 7:40 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख इंडेक्सस्तरगिरावट
Nikkei 225 (जापान)64,378.000.83%
Hang Seng (हांगकांग)23,916.001.12%
KOSPI (दक्षिण कोरिया)5,581.993.23%
Straits Times (सिंगापुर)5,396.950.28%
Shanghai Composite (चीन)3,723.950.19%

इन आंकड़ों से साफ है कि बाजार की छुट्टी के बीच अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों का रुख कमजोर बना हुआ था। हालांकि, ग्लोबल बाजारों की चाल और भारतीय बाजार की दिशा के बीच सीधा संबंध हमेशा एक जैसा नहीं रहता। बुधवार को घरेलू बाजार पर इसका कितना असर होगा, यह अन्य संकेतों और निवेशकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

GIFT Nifty भी दे रहा कमजोरी के संकेत

ग्लोबल बाजारों में गिरावट के बीच GIFT Nifty भी कमजोरी के संकेत दे रहा है। इंडेक्स कल के क्लोजिंग लेवल 22,890.50 से 55.5 अंक लुढ़ककर 22,835 तक पहुंच गया है। वहीं, इससे पहले अमेरिकी बाजारों का रुख भी मिला-जुला रहा। इसी तरह दशहरे की छुट्टी से पहले सोमवार, 19 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली हुई थी। सेंसेक्स 876.37 अंक यानी 1.17% गिरकर 73,852.90 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 257.20 अंक यानी 1.11% टूटकर 22,888.95 पर आ गया।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article