देश

विजयादशमी 2026: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं, सीएम योगी आज निकालेंगे विजय शोभायात्रा

PM Narendra Modi Dussehra Wishes X Post: विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Image

विजयादशमी 2026: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं, सीएम योगी आज निकालेंगे विजय शोभायात्रा

President of India Vijayadashami Greetings 2026: अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विजयदशमी के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व है। यह भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम को धर्मपरायणता और नैतिक आचरण के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। यह पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की जीत का उत्सव है।' उन्होंने आगे कहा, 'भारतीय संस्कृति नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। इस अवसर पर आइए, हम अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के उदात्त आदर्शों को बनाए रखने तथा समावेशी समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।'

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।'

सीएम योगी की बधाई और गोरखपुर में विजय शोभायात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'यतो धर्मस्ततो जयः। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' उन्होंने कहा कि यह पर्व अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

गुरु गोरक्षनाथ की पूजा के बाद विजय शोभायात्रा निकालेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा के बाद गोरक्षनाथ मंदिर से निकाली जाने वाली विजय शोभायात्रा का नेतृत्‍व करेंगे। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, तुरही, नगाड़ों और बैंड-बाजे की गूंज के बीच निकाली जाने वाली यह शोभायात्रा न केवल सनातन आस्था का प्रतीक है, बल्कि पूर्वांचल में सामाजिक एकता और सौहार्द का सबसे बड़ा संदेश भी देती है। बयान में कहा गया है कि शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में संपन्न होगी, जहां योगी भगवान राम का पूजन और राज्याभिषेक करेंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article