MCC NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG 2026) काउंसलिंग के 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्स की अंतिम खाली सीटों पर प्रवेश का इंतजार कर रहे उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक यदि किसी छात्र को अपने प्रोविजनल आवंटन रिजल्ट में कोई गलती या विसंगति नजर आती है, तो वे 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के बाद ही फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया
यदि किसी अभ्यर्थी के सीट आवंटन में कोई गलती नजर आती है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर बोर्ड को सूचित करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को बता दें कि MCC के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर "Candidates Grievances and Query Redressal System" के जाना होगा और उसके बाद आप आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। बता दें कि केवल प्रोविजनल रिजल्ट के आधार पर आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट न करें। अंतिम आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद ही संबंधित संस्थान में प्रवेश के लिए जाना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JNV Admission 2026: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11वीं में एडमिशन के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन, तुरंत करें आवेदन
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट
स्टेप 1 - सबसे पहले MCC NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'UG Medical Counselling' सेक्शन में जाकर 'Provisional Stray Vacancy Allotment Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - आपके सामने अलॉटमेंट की एक PDF फाइल खुलकर आ जाएगी।
स्टेप 4 - इस PDF में अपना रोल नंबर और आवंटित कॉलेज चेक करें।
स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ के लिए इस फाइल को डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
फाइनल अलॉटमेंट के ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
आपत्तियों के निस्तारण के बाद MCC जल्द ही फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। फाइनल अलॉटमेंट मिलने के बाद छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवंटित मेडिकल कॉलेज में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
- कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
- NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड और ऑफिशियल स्कोरकार्ड
- श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate - SC/ST/OBC/EWS/PwBD, यदि लागू हो)
- मान्य फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) / माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- सफेद बैकग्राउंड वाली हाल ही की 8 पासपोर्ट साइज फोटो (जो एडमिट कार्ड में इस्तेमाल की गई हों)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UP PGT 2026 के आवेदन में सुधार का मौका, इन गलतियों में कर सकते हैं संशोधन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वह पहले से ही सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ-साथ कम से कम 2 से 3 स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी सेट पहले से बनाकर रख लें। स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग का अंतिम चरण होता है। यदि इस राउंड में आपको सीट अलॉट होती है और आप प्रवेश नहीं लेते हैं, तो आपकी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जब्त कर ली जाएगी, इसलिए अलॉटमेंट मिलते ही समय से कॉलेज फीस और दस्तावेज जमा कराएं।
