Rupali Ganguly Tribute to Satish Shah: साल 2025 बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा गुजरा। इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई कलाकारों को खो दिया जो अब एक चमकता सितारा बन गए हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया जिसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। वहीं इसी साल अक्टूबर 2025 को बॉलीवुड और टीवी एक्टर सतीश शाह का भी निधन हो गया था जिससे सभी को एक बड़ा झटका लगा था। अब सतीश के निधन के एक महीने बाद रूपाली गांगुली ने इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया।
टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai) के को-एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) को उनके निधन के एक महीने बाद श्रद्धांजलि दी। रूपाली ने वीडियो शेयर किया जिसमें दिवंगत एक्टर सतीश शाह संग बिताए मीठे पलों को दिखाया। इस वीडियो में 'अभी ना जाओ छोड़कर' गाना बैकग्राउन्ड में चल रहा है। वहीं पोस्ट को कैप्शन देते हुए रूपाली ने लिखा, 'मेरे काका, एक महीना हो गया।' रूपाली का ये वीडियो देख उनके फैंस भी इमोशनल हुए। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि बहुत ही दिल से दी गई श्रद्धांजलि, एक महीने बाद भी, यह यकीन करना मुश्किल है कि वह चले गए हैं... सतीश जी का अपनापन, समझदारी और हमेशा रहने वाली मौजूदगी हमेशा हमारे दिलों और स्क्रीन पर गूंजती रहेगी। वहीं दूसरे यूजन ने लिखा, 'इस क्लिप ने मुझे रुला दिया, हम आपको याद करेंगे इंद्रवदन साराभाई।' ऐसे तमाम यूजर्स नर रूपाली और सतीश के रिश्ते की सरहाना की।
बता दें सतीश शाह की जान हार्ट अटैक ने ली थी। 25 अक्टूबर के दिन वो गहर में लंच कर रहे थे कि तभी उनके सीने में दर्द उठा और वो बेहोश होकर गिर गए। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था। सतीश शाह भूतनाथ, मैं हूं ना, चलते चलते, वीराना, हातिम ताई जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब बात करें रूपाली गांगुली की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे इस समय स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं।
