टीवी मसाला

झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सेलेब्स की चुप्पी पर भड़कीं Rupali Ganguly, एक-एक की फोटो संग पूछा तीखा सवाल

Rupali Ganguly On Jharkhand Student Protest: एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रुपाली ने इन स्टार्स से सवाल किया है, जो जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में बोल रहे थे।

Image

rupali ganguly post (photo credit- instagram)

Rupali Ganguly On Jharkhand Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब झारखंड में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट जारी है। यहां पर स्टूडेंट्स जेएसएससी-सीजीएल में धांधली के चलते परीक्षा को पूरी तरह रद्द की मांग सरकार से की जा रही है और इसी वजह से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत कई स्टूडेंट्स काफी दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार के साथ छात्रों की मीटिंग लगातार हो रही है, लेकिन इसी बीच इस प्रोटेस्ट पर सोशल मीडिया पर भी अपनी राय रखी जा रही है। कई लोगों ने उन स्टार्स पर सवाल उठाए हैं, जो जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर शामिल हुए थे, लेकिन झारखंड के मामले में चुप है। इसी कड़ी में रुपाली गांगुली ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें वह स्टार्स से सवाल करती दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक के बाद भी Mahhi Vij और जय भानुशाली ने मिलकर मनाया बेटी तारा का बर्थडे, वीडियो देख ट्रोलर्स की उड़ी नींद

    रुपाली गांगुली का स्टार्स से बड़ा सवाल

    रुपाली गांगुली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है, जो छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का है, जो बारिश में अपना अनशन जारी रखे हुए हैं और उनके साथ छाता लेकर खडे़ हैं। इस वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी, दिया मिर्जा, ध्रुव राठी समेत कई स्टार्स की फोटो है। आखिर में उन तमाम स्टार्स की फोटोज लगाई है, जो कहीं न कहीं मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'हम देखेंगे' गाना लगा है और इस वीडियो पर लिखा है, 'झारखंड? इंडिया में है क्या।' रुपाली गांगुला का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी? सच बताते हुए बोलीं- मैं दुबई गई थी...

      पीएम मोदी के सपोर्ट में रहती हैं रुपाली गांगुली

      बता दें कि रुपाली गांगुली टीवी एक्ट्रेस होने के साथ साथ बीजेपी पार्टी की सदस्य भी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही बीजेपी की सदस्यता हासिल की थी, जिसके बाद से ही वह सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए कई बार नजर आई हैं। बीते दिनों ही रुपाली गांगुली ने उन लोगों को फटकार लगाई थी, जिन्होंने जंतर मंतर के प्रोटेस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। रुपाली ने लिखा था, 'पीएम का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा! काश वो तानाशाह होते।' उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया था। कई लोगों ने रुपाली को इस बयान की वजह से ट्रोल किया, लेकिन एक्ट्रेस ने लोगों को ट्रोलिंग के नजरअंदाज किया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article