टीवी मसाला

तलाक के बाद भी Mahhi Vij और जय भानुशाली ने मिलकर मनाया बेटी तारा का बर्थडे, वीडियो देख ट्रोलर्स की उड़ी नींद

Mahhi Vij Daughter Birthday Celebration: एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने मिलकर अपनी बेटी तारा का जन्मदिन मनाया है। माही ने अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आया।

Image

mahhi vij and jay bhanushali daughter (photo credit- instagram)

Mahhi Vij Daughter Birthday Celebration: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल माही विज (Mahhi Vij ) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपने तलाक की घोषणा कुछ समय पहले ही की थी, जिसके बाद से ही माही अपनी बेटी तारा के साथ रह रही हैं। हालांकि, माही विज और जय भानुशाली अपनी बेटी तारा के लिए दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं और साथ मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं और इस चीज की झलक तारा के जन्मदिन पर देखने के लिए मिल गई है। माही और जय ने मिलकर अपनी बेटी तारा का 7वां जन्मदिन मनाया। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी? सच बताते हुए बोलीं- मैं दुबई गई थी...

    माही विज और जय भानुशाली ने मनाया बेटी का बर्थडे

    माही विज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी तारा के जन्मदिन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही और जय मिलकर अपनी बेटी तारा के बर्थडे पर धूम मचा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तारा की बर्थडे पार्टी के पॉप बैंड की थीम पर रखी गई, जिसमें तारा अपनी तमाम गर्लफ्रेंड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। माही ने अपनी बेटी तारा को थोड़ा हिपहॉप लुक दिया है। क्यूट तारा ने व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है और बालों में पर्पल कलर के हेयर एक्सटेंशन लगाए हुए हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। तारा की बर्थडे पार्टी को रॉकिंग बनाने में माही और जय ने कोई कमी नहीं छोड़ी। इस पार्टी में बच्चों के लिए गेम्स से लेकर सिंगिंग का इंतजाम तक किया गया। इसके अलावा बच्चों ने खूब डांस किया। माही और जय भी अपनी बेटी संग नाचते हुए वीडियो में नजर आए। जय अपनी बेटी के साथ गेम्स भी खेलते दिखे। ‘मुझे लगा मैं भगवान को धोखा दे रही हूं’, Asim Riaz संग रिश्ते पर Himanshi Khurana ने तोड़ी चुप्पी

      फैंस ने लुटाया माही विज की बेटी पर प्यार

      माही विज ने इस वीडियो के साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि इस बार उन्होंने कहीं बाहर ग्रैंड पार्टी नहीं की। बल्कि घर में ही अपने कुछ खास करीबी लोगों के साथ बेटी तारा का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा, माही ने बर्थडे पार्टी के छोटे छोटे पलों के बारे में बताया, जिसमें पार्टी में एसी खराब होने से लेकर बेटी के लुक क्रिएट करने की जानकारी दी गई। माही विज के इस वीडियो में एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने कमेंट में लिखा, 'मेरी गुड़िया।' एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने लिखा, 'कितनी प्यारी सी पॉप स्टार है।' इसके अलावा, फैंस ने भी जय भानुशाली और माही विज की तारीफ की है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article