टीवी मसाला

Rubina Dilaik की 19 महीने की बेटियों में होने लगा गोरे-सांवले का भेद, रिश्तेदार के तानों पर रो पड़ीं एक्ट्रेस

Rubina Dilaik Reveals Relatives Compares Daughters Over Skin Tone: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने साल 2023 में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। हैरत की बात तो यह है कि उनकी 19 महीने की बेटियां अभी से ही रंगभेद का शिकार हो रही हैं। रिश्तेदारों ने उनके बीच गोरे-सांवले का फर्क करना शुरू कर दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम

Rubina Dilaik Reveals Relatives Compares Daughters Over Skin Tone: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रुबीना दिलैक ने साल 2023 में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था, जिनका नाम उन्होंने एधा और जीवा रखा। रुबीना दिलैक ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया था कि दोनों जुड़वा होने के बाद भी एक-दूजे से काफी अलग हैं। जहां एक बिल्कुल रुबीना की तरह है तो वहीं दूसरी बेटी बिल्कुल अभिनव शुक्ला जैसी है। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला अक्सर अपनी बेटियों के साथ फोटोज और वीडियोज भी साझा करते नजर आते हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रुबीना दिलैक की 19 महीने की बेटियां अभी से ही रंगभेद का शिकार हो रही हैं। लोगों ने रुबीना दिलैक की बेटियों में गोरे और सांवले का फर्क करना शुरू कर दिया है।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया। रुबीना दिलैक ने इस सिलसिले में कहा कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनके स्किन टोन को लेकर बातें बनने लगी हैं। रुबीना दिलैक ने इस सिलसिले में कहा, "मेरी बेटियां 19 महीने की हैं, लेकिन अभी से ही दोनों को अपने रंग के लिए बातें सुननी पड़ती हैं। मेरी एक बेटी गोरी है और एक थोड़ी डस्की है। लोग आते हैं और उनकी तुलना करते हैं। ये गलत बात है। मैं इन सब चीजों को अपने घर में नहीं झेलती हूं। अपनी दोनों बेटियों को मैं सुंदरता के इस मापदंड से बचाती हूं। कई बार तो परिवार के लोग मुझे कहते हैं कि इसको तुम कोई दाल का पेस्ट क्यों नहीं लगाती, जिससे ये गोरी हो जाए।"

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) रिश्तेदारों से मिल रहे तानों को बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि वह कई बार रिश्तेदारों को जवाब भी दे देती हैं कि वह क्यों अपनी बेटी को कुछ लगाएं। उनके लिए उनकी दोनों ही बेटियां बहुत खूबसूरत और प्यारी हैं। रुबीना दिलैक ने बताया कि वह बेटियों के कान में अक्सर कहती हैं, "तुम जैसी भी हो सुंदर हो, तुम मजबूत हो, तुम निडर हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article