टीवी मसाला

रुबिना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला पर लगा 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जुड़ा नाम

Abhinav Shukla Sofia Hayat One Night Stand: टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला सुर्खियों में आ गए हैं क्यूँकि उनपर 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप लगा है। अभिनव का नाम किसी और से नहीं बल्कि 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी एक हसीना के साथ जुड़ा है, जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Abhinav Shukla Sofia Hayat One Night Stand

Abhinav Shukla Sofia Hayat One Night Stand: टीवी दुनिया के मशहूर कपल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनव और रुबिना का नाम 'पावर कपल' जोड़ियों में शामिल है। साल 2018 में दोनों ने सात फेरे लिए और फिर करीब 5 साल बाद ट्विंस बेटियों के मां-बाप बने। अब हाल ही में रुबिना के अभिनव तब सुर्खियों में आ गए जब एक महिला ने उन पर एक्ट्रेस संग 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप लगाया। रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं सोफिया हयात संग अभिनव का नाम जोड़ा गया। जानिए क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए महिला ने अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और सोफिया हयात (Sofia Hayat) पर 'वन नाइट स्टैंड' का लांछन लगाया। महिला ने दोनों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की भी बात कही। इस पोस्ट को सोफिया ने शेयर किया और सच्चाई बताई। सोफिया लिखती हैं कि वो अभिनव को नहीं जानती। जब उन्होंने ये कमेंट पढ़ा तो गूगल पर एक्टर का नाम सर्च किया तब उनके बारें में पता चला आखिर वो कौन हैं। सोफिया ने दावा किया कि महिला ने खुद बोला कि उसे मदद की जरूरत है।

बाद में सोफिया ने खुलासा किया कि वो एक फ्रॉड दी जिसे अब ब्लॉक कर दिया गया है। महिला के खुलासे ने पहले तो सभी को चौंका दिया था लेकिन बाद में 'बिग बॉस 7' कंटेस्टेंट ने सच्चाई बताकर मामल रफा दफा कर दिया। बता दें अभिनव भी 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुके हैं जिसे उन्ही की पत्नी रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जीता था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article