टीवी मसाला

'सिद्धार्थ शुक्ला की जगह ये चली जाती...'- Rashami Desai को यूजर ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने उड़ाई धज्जियां

Rashami Desai Epic Reply To Troll: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया कि सिद्धार्थ शुक्ला की जगह रश्मि देसाई को जाना चाहिए था। इस बात पर रश्मि ने यूजर की बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- रश्मि देसाई इंस्टाग्राम, सिद्धार्थ शुक्ला फैनपेज

Rashami Desai Epic Reply To Troll: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। रश्मि देसाई इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर चर्चा में नजर आती हैं। रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फोटोज व वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में रश्मि देसाई (Rashami Desai) को एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, रश्मि देसाई के कमेंट सेक्शन में भद्दी बात लिखी। लेकिन एक्ट्रेस ने भी उस यूजर का जुलूस निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर यूजर को जमकर लताड़ लगाई।

रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने गरबा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। लेकिन उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सिद्धार्थ शुक्ला की जगह ये चली जाती तो सही था।" यूजर की इस बात पर रश्मि देसाई का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने यूजर की बैंड बजाने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर न केवल उसका कमेंट हाईलाइट किया, बल्कि उसकी आईडी साझा करते हुए लिखा, "गधा है तू और रहेगा भी गधा। और पूजा पाठ करने से भी तेरा कुछ नहीं होगा, क्योंकि तेरा आधार ही गलत है। ये जो तूने लिका है भगवान सच करेगा। पर तेरी मां और बाबा से पूछना ये दबंगई है या मां-बाप का दिया हुआ ज्ञान। नकली कहीं का, तेरे कर्म ही तुझे जवाब देंगे।"

rashami desai (2)

rashami desai (2)

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यूजर को आड़े हाथों लेते हुए आगे लिखा, "और जितने भी तेरे जैसे हैं उनसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि वो भी तेरे जैसे ही हैं गधे। और हां एक दिन सबको जाना है, तुम सब मेरी चिंता मत करो।" बता दें कि रश्मि देसाई इन दिनों गुजराती सिनेमा में हाथ आजमा रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article