टीवी मसाला

इस दीवाली राम से सीखें पत्नी 'सीता' की जिंदगी में अहमियत, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:19 AM IST

Dipika Chikhlia and Arun Govil in Jhalak Dikhhla Jaa 10: रामायण के सितारे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, झलक दिखला जा में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे। सामने आए शो के नए प्रोमो में, अरुण और दीपिका, राम और सीता के रूप में अपनी भूमिकाओं को रीक्रिएट करते हुए दिखाई देंगे।

Image

Dipika Chikhlia and Arun Govil

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Watch video: झलक दिखला जा सीजन 10 दर्शकों का खूब मनोरंजनर कर रहा है। शो फिनाले की तरह बढ़ रहा है और कंटेस्टेंट्स लगातार एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अब हाल ही में झलक दिखला जा सीजन 10 में दिवाली स्पेशल एपिसोड रखा गया। जिसमें रामायण के सितारे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे। सामने आए शो के नए प्रोमो में, अरुण और दीपिका, राम और सीता के रूप में अपनी भूमिकाओं को रीक्रिएट करते हुए दिखाई देंगे। दोनों ने स्टेज पर रामानंद सागर के शो रामायण के फेमस डायलॉग्स को एकबार फिर से रिक्रिएट किया।

वीडियो की आप भी देख सकते हैं कैसे शुरुआत में दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल के पैर छूती हैं। दोनों मंच पर अपनी पुरानी केमिस्ट्री का आइकॉनिक डायलॉग्स के साथ माहौल बनाते हैं। अरुण (राम के रूप में), दीपिका से उनके पैर छूने के बारे में सवाल करते हैं, जिसके लिए उन्होंने उन्हें 'परमेश्वर' कहा। राम उनकी अपनी जिंदगी में अहमियत बताते हैं लेकिन खुद को उनकी दासी कहती हैं।

राम की जिंदगी में क्या थीं 'सीता'

राम के रूप में अरुण गोविल जवाब देते हैं, 'मेरा पहला उपदेश ये है कि मेरी दासी बन कर नहीं रहना। मेरी अर्धांगिनी, मेरी मित्र, मेरी सखा और मेरी साथी बन कर मेरे साथ जाए। उन्होंने उससे अनुरोध किया कि जरूरत पड़ने पर उनका मार्गदर्शन करें। यह भी वादा किया कि राम के जीवन में कभी कोई दूसरी स्त्री नहीं आएगी और उन्हें बताया कि कैसे उनसे पुष्प वाटिका में पहली बार देखने के बाद ही उन्होंने ये फैसला ले लिया था।'

झलक दिखला जा सीजन-10 शो की जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही शो ये सीन देखकर बेहद खुश हो जाते हैं। शो का ये प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही दीवाली स्पेशल एपिसोड में राम-सीता के आने से फैन्स काफी खुश हैं।

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, टीवी शो के इतिहास की एक पॉपुलर जोड़ी रही है। वे रामायण में राम और सीता के रूप में दिखाई दिए थे। रामानंद सागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित यह शो दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारित हुआ था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article