बॉलीवुड

Thank God vs Ram Setu box office collection advance booking: अजय या अक्षय किसका चलेगा जादू? दो दिन में बिकी फिल्म की इतनी टिकटे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:20 PM IST

Thank God VS Ram Setu Advance Booking Ticket : दिवाली पर अजय देवगन की थैंक गॉड और अक्षय कुमार की राम सेतु क्लैश होगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग ट्रेंड के बारे में।

Image

akshay and ajay devgn film clash on diwali (credit pic: instagram)

Thank God VS Ram Setu Advance Booking Ticket : दिवाली का समय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास होता है। फेस्टिवल सीजन में ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ फिल्म देखने थिएटर्स पहुंचते हैं। इसलिए दिवाली के समय पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है। इस बार दिवाली पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु (Ram Setu) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की थैंक गॉड (Thank God) रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्में अलग- अलग जॉनर की है। ये साल अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल उनकी तीन फिल्में बच्चन पांडे, सम्रार्ट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन फ्लॉप रही हैं। ऐसे में अक्षय को राम सेतु से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राम सेतु में अक्षय आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी राम सेतु पुल की तलाश पर आधारित है।

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) स्टारर थैंक गॉड भी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है। दोनों की एडवांस टिकट बुकिंग गुरुवार से शुरू हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग ट्रेंड के बारे में।

राम सेतु की एडवांस टिकट बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में राम सेतु की एडवांस टिकट बुकिंग 25 लाख से ज्यादा हुई है। इस फिल्म को बनाने में 100 करोड़ की लागत आई है। अभी फिल्म रिलीज होने में 2 दिन बाकी है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 25 तारीक तक फिल्म की 80 हजार से एक लाख तक की एडवांस बुकिंग हो सकती है।

थैंक गॉड की एडवांस बुकिंग

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की 6 हजार से ज्यादा टिकटे बिक चुकी हैं। फिल्म की ग्रॉस एडवांस बुकिंग 15 लाख के करीब बताई जा रही है। थैंक गॉड की शुरुआत भले ही राम सेतु के मुकाबले अभी धीरे है। लेकिन आने वाले दिनों में क्या होगा इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। अजय की दिवाली पर ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई है। क्या बॉक्स ऑफिस पर फिर चलेगा अजय देवगन का जादू?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article