टीवी मसाला

Rakhi Sawant के भाई को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Rakhi's brother arrested by Mumbai Police: टीवी की जानी-मानी अदाकारा राखी सावंत (Rakhi Sawant) के भाई राकेश सावंत ने एक बिजनेसमैन के रुपये नहीं लौटाए हैं। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने राखी सावंत के भाई को हिरासत में लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद राकेश सावंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Image

Rakhi Sawant Brother arrested

Rakhi's brother arrested by Mumbai Police: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने विवादित बयानों और निजी जिंदगी के चलते खबरों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वो नहीं बल्कि उनके भाई मीडिया की खबरों में छा गए हैं। राखी सावंत के भाई को मुंबई पुलिस ने एक पुराने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई की लोकल कोर्ट ने राखी सावंत के भाई के खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। राखी सावंत के भाई को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, अंधेरी में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 22 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के भाई राकेश आनंद सावंत के खिलाफ चेक बाउंस होने की शिकायत एक बिजनेसमैन ने साल 2020 में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस शिकायत पर राकेश को गिरफ्तार किया था लेकिन इस शर्त पर छोड़ दिया कि वो जल्द ही राकेश का रुपये लौटा देंगे। हालांकि राखी सावंत के भाई रुपये लौटाने में सफल नहीं रहे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी, 'राकेश आनंद सावंत के खिलाफ अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। राकेश को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है।' अदाकारा राखी सावंत की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article