टीवी मसाला

Exclusive: रजत टोकस ने बचाई थी परिधि शर्मा की जान, जोधा-अकबर के सेट पर हुआ था हादसा

Paridhi Sharma Exclusive: टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने टेली टॉक के खास सेगमेंट 'जिंदगी अनकट' में एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान परिधि ने खुलासा किया कि सीरियल 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान उनकी जा खतरे में पड़ गई थी। लेकिन सही समय पर को-एक्टर रजत टोकस ने उनकी जान बचाई।

Image

Image Source: Instagram

Paridhi Sharma Exclusive: टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा को कौन नहीं जानता सीरियल 'जोधा अकबर' से उन्हे घर-घर पहचान जो मिली थी। इस सीरियल में जोधा का किरदार निभाकर परिधि ने लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी छाप छोड़ दी थी लेकिन आज भी वो ताजा है। यूं तो परिधि ने शादी के बाद टीवी दुनिया से दूरी बना ली थी लेकिन उन्होंने आखिरकार कमबैक किया। अब इस बीच परिधि शर्मा ने टेली टॉक के फेमस सेगमेंट 'जिंदगी अनकट' के लिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। इस दौरान परिधि ने सीरियल 'जोधा अकबर' के को एक्टर रजत टोकस संग अपनी बान्डिंग को लेकर बातचीत की। परिधि ने ये भी बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान रजत ने उनकी जान भी बचाई थी।

सीरियल 'जोधा अकबर' (Jodha Akbar) के को-एक्टर रजत टोकस संग बान्डिंग पर परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) ने कहा, 'प्रोफेशनल तरीके से मेरा काफी अच्छा अनुभव रहा। हम दोनों ने हर एक सीन को शिद्दत के साथ किया तभी लोगों को कनेक्शन महसूस हुआ था।' इसी इंटरव्यू के दौरान परिधि ने खुलासा किया कि कैसे एक शूट के दौरान उनकी जान रजत टोकस (Rajat Tokas) ने बचाई। परिधि कहती हैं कि एक सीन मुझे याद आया, हालांकि इस बात को कई साल हो गए हैं लेकिन जो अच्छी बात है वो बताने में क्या झिझक। मेरा एक सीन था जिसमें मुझे पानी में तैरना था। डायरेक्टर ने मुझसे पूछा भी था कि क्या तुम्हें स्विमिंग आती है? जवाब में मैं हाँ कह दिया क्योंकि मुझे लगा कि शायद स्विमिंग कॉस्टयूम पहनकर सीन शूट करना होगा। बाद में मुझे पता चला कि जोधा कि भारी-भरकम ड्रेस पहन मुझे तैरना था। कॉस्टयूम के भार की वजह से मैं डूबने लगी और लोगों को लगा कि 'बचाओ-बचाओ' सीन के लिए चिल्ला रही हूं। रजत ने मुझे डूबते हुए देखा तो एक्टर ने मुझे पूरा खींचा और मेरी जान बचाई।

परिधि ने कई इंटरव्यू में साफ कहा है कि उनका को-एक्टर रजत संग बस प्रोफेशनल रिश्ता था ना की कोई पर्सनल। बता दें साल 2013 में टेलिकास्ट हुए इस सीरियल में रजत ने अकबर और परिधि शर्मा ने जोधा का किरदार निभाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने छोटे परदे पर आग लगा दी थी। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स दोनों को दोबारा एक नई कहानी के लिए साथ लाएं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article