टीवी मसाला

राधाकृष्ण फेम सुमेध मुद्गलकर की हुई अलीबाबा 2 में एंट्री, शो में होगा दमदर रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 26, 2023, 08:20 PM IST

राधाकृष्ण फेम सुमेध मुद्गलकर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने कुछ समय पहले ही अपने शो को शूटिंग को खत्म किया था। एक्टर अलीबाबा: एक अंदाज अनदेखा चैप्टर 2 में नजर आएंगे। इस बात को जानने के बाद एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Image

Sumedh Mudgalkar (credit pic: instagram)

अलीबाबा- एक अंदाज अनदेखा चैप्टर 2 (Alibaba - Ek Aandaaz Andekha Chapter 2) शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस को शो की अनोखी कहानी बेहद पसंद आ रही है। ये एक फैंटेसी बेस्ड रियलिटी शो है। शो के एक्टर की दमदार परफॉर्मेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। शो में अभिषेक निगम (Abhishek Nigam), सायंतनी घोष जैसे स्टार्स लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं।

शो में जल्द अब सुमेध मुद्गलकर ( sumedh mudgalkar) की एंट्री होने वाली है। सुमेध को घर -घर में राधाकृष्ण शो से पहचान मिली थी। एक्टर ने शो में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। एक्टर टीवी पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है।

सुमेध मुद्गलकर की होगी अलीबाबा में एंट्री

सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, राधाकृष्ण फेम सुमेध जल्द अलीबाबा में एंट्री करने वाले हैं। इस फैंटेसी बेस्ड शो में एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर शो में पॉजिटिव रोल प्ले करेंगे। एक्टर के कैरेक्टर के बारे में अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। कुछ समय पहले शो को जसवीर कौर ने ज्वाइंन किया है। जसवीर शो नें रोशनी का किरदार निभा रही हैं जो अली की मां है। जसवीर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं।

भगवान कृष्ण का रोल निभान के बाद से सुमेध की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर पिछले 4 साल से इस शो में काम करे रहे थे। कुछ महीनों पहले ही इस शो की शूटिंग खत्म हुई है। एक्टर शूटिंग के आखिरी दिन काफी इमोशनल हो गए थे। अपनी प्रोफेशनल के अलावा सुमेध अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में छाया रहते हैं। सुमेध शो की राधा यानी मल्लिका सिंह को डेट कर रहे हैं। हालांकि सुमेध ने इन खबरों को अफवाह बताया था। एक्टर ने कहा था कि वो और मल्लिका अच्छे दोस्त हैं और हमने कभी एक- दूसरे को डेट नहीं किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article