टीवी मसाला

अंकित गुप्ता को छोड़ इस मिस्ट्री मैन संग दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी, फैंस बोले- कौन हैं ये?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 22, 2023, 12:14 PM IST

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हाल ही में मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इस मिस्ट्री मैन संग वीडियो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं प्रियंका के साथ दिखने वाले ये एक्टर कौन है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary (credit pic : instagram)

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस को उड़ारियां शो में तेजो के किरदार से पहचान मिली थी। शो में प्रियंका और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। प्रियंका और अंकित ने साथ में बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस में दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था। फैंस का कहना था कि प्रियंका और अंकित एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने एक- दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। दोनों ने साथ में कुछ म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

प्रियंका हाल ही में मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट करते हुए दिखाई दी। ये मिस्ट्री मैन इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें नहीं जानते हैं। एक्ट्रेस अभिराज चावल के साथ नजर आईं। अभिराज पेशे से एक्टर है। प्रियंका ने अभिराज के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। अभिराज और प्रियंका का रील भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स को दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है।

प्रियंका और अभिराज डांस वीडियो

वीडियो में प्रियंका और अभिराज ने तेरे वास्ते गाने पर डांस किया है। एक्ट्रेस ब्लू कलर के आउफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस प्रियंका के डांस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।अभिराज ने प्रियंका और अंकित के साथ उड़ारियां शो में काम किया था। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। अभिराज प्रियंका के करीबी दोस्त है। वहीं, वर्क फ्रंर्ट की बात करें तो प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। फैंस एक्ट्रेस के बिग प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने टीवी शोज से ब्रेक लिया है और वो फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article