Parag Tyagi & Shefali Jariwala: टीवी एक्टर पराग त्यागी ने हाल ही में अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला को खो दिया। कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला की 27 जून को मौत हो गई। शेफाली की कमी हमेशा अब इस दुनिया को सताएगी। धीरे धीरे एक्ट्रेस के निधन से पति पराग और परिवार भी उभर रहा है। शेफाली के निधन के बाद पराग आए दिन सोशल मीडिया पर दिवगंत एक्ट्रेस से जुड़ी वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब इस बार पराग ने नहीं बल्कि डॉग सिम्बा ने अपनी स्वर्गीय मां शेफाली को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया जिसे पराग ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा 'सिम्बा माँ से, दुनिया की सबसे प्यारी माँ के लिए। परी अपने नन्हे सिम्बा से सबसे ज़्यादा प्यार करती ही और सिम्बा अपनी माँ से । आज एक महीना हो गया है, सिम्बा ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को शारीरिक रूप से नहीं देखा है, लेकिन वह तुम्हें और तुम्हारी मौजूदगी को अपने आस-पास महसूस कर सकता है, वह तुम्हारा प्यार, तुम्हारी उपस्थिति और तुम्हारा स्नेह अपने चारों ओर महसूस कर सकता है। माँ, खुश रहो, धन्य रहो। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूँ। प्रार्थना करती रहो और मेरी माँ से प्यार करती रहो। सभी प्यारे दोस्तों को ढेर सारा प्यार - सिम्बा जरीवाला त्यागी'
वीडियो में शेफाली और डॉग सिम्बा ने साथ बिताए मीठे पलों की झलक देखने को मिल रही है। बता दें शेफाली और पराग की कोई संतान नहीं थी उनके लिए सिम्बा उनका बेटा था। एक्ट्रेस की मौत के बाद सिम्बा को उनकी कमी महसूस हो रही है। 'कांटा लगा गर्ल' से घर घर मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में पराग त्यागी संग शादी की थी।
