टीवी मसाला

पराग त्यागी ने घर के कोने-कोने में लगाई Shefali Jariwala की तस्वीरें, निधन के बाद ऐसे काट रहे हैं एक-एक पल

Parag Tyagi Shares Emotional Video Remembering Shefali Jariwala: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन को एक महीना पूरा होने वाला है। वहीं हाल ही में पराग त्यागी ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है। साथ ही पराग ने बताया कि शेफाली के जाने के बाद वह कैसे रह रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट - पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Parag Tyagi Shares Emotional Video Remembering Shefali Jariwala: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। शेफाली जरीवाला का बीती 27 जून को निधन हो गया। उनके निधन से फैंस और स्टार्स के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा था। शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद से आज तक एक पल ऐसा नहीं रहा, जब उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) व उनके फैंस ने उन्हें याद न किया हो। शेफाली जरीवाला की याद में ही पराग त्यागी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) के वीडियो में नजर आया कि एक्टर ने शेफाली जरीवाला की तस्वीरें घर में जगह-जगह लगा दी हैं। इन तस्वीरों में शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी के हैप्पी मुमेंट्स दिखाई दिये। वीडियो को शेयर करते हुए पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा, "मैं भले ही तुम्हें अब अपनी बाहों में न थाम पाऊं, लेकिन मैंने तुम्हें दिल में थामा हुआ है। अपनी आंखों में, हर लम्हे में, हर मिनट और हर दिन।" पराग त्यागी ने कैप्शन में बताया कि कैसे शेफाली जरीवाला के निधन के बाद वह और सिंबा एक-एक पल काट रहे हैं।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा, "ये रील केवल उन खास दोस्तों के लिए है जो मुझे और सिंबा को लेकर परेशान थे और चिंतित थे। वे अक्सर पूछते थे कि हम कैसे रह रहे हैं? तो मैं आप लोगों के साथ अपने खूबसूरत पलों को साझा कर रहा हूं और यही तरीका है हमारा स्थिति से निपटने का। परी को अपने आस-पास पाकर। परी हमारे दिल में है, हमारी सांसों में है और आत्मा में भी है। वो हमारे शरीर के एक-एक सेल में है। उसे यूं ही अपना प्यार देते रहें, दुआओं में याद करें। भगवान आप सभी को खुश रखे। परी की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article