Parag Tyagi Shefali Jariwala Video: 27 जुलाई का दिन कोई कैसे भूल सकता है जब हमारे बीच कांटा लगा गर्ल उर्फ शेफाली जरीवाला नहीं रहीं। कार्डियक अरेस्ट के कारण शेफाली का 42 की उम्र में देहांत हो गया है। निधन को हुए अभी एक महिना भी नहीं हुआ है और आज भी लोग शेफाली को याद कर इमोशनल हो जाते हैं। शेफाली के निधन से अब भी उनका परिवार उभरा नहीं। अब हाल ही में एक्टर पराग त्यागी ने अपनी दिवगंत पत्नी शेफाली जरीवाला की याद में पोस्ट शेयर किया है। यहाँ देखिए पराग द्वारा पोस्ट की गई वीडियो।
पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अपनी बहन के बच्चों संग मस्ती करती हुई नजर आईं। शेफाली मासी होने के साथ साथ उन बच्चों की मां भी थी। वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनके भतीजे काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस बॉन्ड से साफ पता चलता है कि शेफाली के अंदर ममता थी चाहे उनकी खुद कि औलाद नहीं थी। शेफाली अपनी बहन के बच्चों को संतान समझती थीं। वीडियो पोस्ट कर पराग लिखते हैं 'परी, इस दुनिया की सबसे अच्छी मासी। आर्या, कियान, मस्तीखोर मासी के साथ मस्ती कर रहे हैं। वह हमेशा अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है।'
पराग त्यागी आगे लिखते हैं 'परी ज़िंदगी के हर किरदार में सबसे उपर है। हमेशा उसने बहुत प्यार और खुशियाँ दीं। परी से प्यार करने वाले सभी प्यारे दोस्तों के साथ उसके खूबसूरत प्यार भरे पलों को संजो रहा हूँ।' शेफाली को वीडियो में हँसता खेलता देख फैंस कि भी आँखें नम हो गईं। शेफाली की कमी हमेशा इस दुनिया को खलेगी।
