टीवी मसाला

Nia Sharma जींस-टॉप में दर्शन करने पहुंचीं पशुपतिनाथ मंदिर, फोटोज देख लोग बोले- साड़ी पहननी चाहिए थी...

Nia Sharma Visits Pashupatinath Temple In Nepal Wearing Jeans Top: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दर्शन करने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं। लेकिन अपनी फोटोज शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और लोगों ने उन्हें साड़ी पहनने की सलाह दी।

Image

निया शर्मा पहुंचीं पशुपतिनाथ मंदिर

Nia Sharma Visits Pashupatinath Temple In Nepal Wearing Jeans Top: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। निया शर्मा की एक्टिंग ने तो लोगों को दीवाना बनाया ही है, साथ ही उनका अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। आखिरी बार निया शर्मा को 'लाफ्टर शेफ' में देखा गया था। वहीं इन दिनों निया शर्मा (Nia Sharma) टीवी से भले ही दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही वह दर्शन करने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। लेकिन इन फोटोज की वजह से निया शर्मा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

निया शर्मा (Nia Sharma) ने पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "पशुपतिनाथ मंदिर, 525 लिंगम को पार करते हुए यहां तक पहुंची हूं।" निया शर्मा ने कैप्शन में 'जय भोलेनाथ' भी लिखा। फोटोज में निया शर्मा माथे पर तिलक लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आईं। लेकिन अपने पहनावे की वजह से निया शर्मा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने लिखा, "आपको साड़ी पहनना था यार। फिर भी आप मेरे पसंदीदा हो। जय पशुपतिनाथ महादेव जी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपको ये सब शोभा नहीं देता।"

बता दें कि निया शर्मा (Nia Sharma) को लोग 'बिग बॉस 18' में देखना चाहते थे। शुरुआत में उनका नाम भी सामने आया था। लेकिन एक्ट्रेस ने बाद में साफ किया कि वह 'लाफ्टर शेफ' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 18' में जाने वाली थीं। लेकिन बाद में उनका जाना भी रद्द हो गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article