Nia Sharma Taking Five Painkillers in Day: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया इन दिनों छोटे परदे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को इन्जॉय कर रही है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी करते हुए देखा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुई दुर्घटना को लेकर बताया। एक्ट्रेस के अंगूठे में चोट लग गई है और हैरान की बात तो यह देखी की एक्ट्रेस एक दिन में पांच पेनकिलर खा रही हैं।
निया शर्मा (Nia Sharma) के हाथ के अंगूठे पर चोट लग गई है ऐसे में वह पूरी तरह से सूज गया है जिससे काफी दर्द हो रहा है। निया ने तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा कि अंगूठे की सूजन बिल्कुल भी कम नहीं हो रही है। दिन में 5 पेनकिलर दवाई लेने के बाद भी दर्द होता है। साथ ही फैंस को उन सलाह और सुझाव के लिए धन्वयाद जो आपने दर्द कम करने के लिए मुझे दिए। मैंने बहुत से सुझाव पढ़े हैं और वे मददगार रहे हैं। हम आशा करते हैं की निया शर्मा की चोट जल्द ही ठीक हो जाए।
निया शर्मा आखिरी बार शो लाफ्टर शेफ और सीरियल सुहागन चुड़ैल में नजर आई थी। सुहागन चुड़ैल पर चैनल ने 6 महीने बाद ही ताल लगा दिया था। निया को अब जल्द ही उनके फैंस छोटे परदे पर देखना चाहते हैं। हालांकि अपने यूट्यूब चैनल पर निया वलॉग्स और कई शॉर्ट वीडियो से फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं।
