Mohit Malik Bollywood Debut: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कलाकार मोहित मलिक इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने काफी समय से टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई थी। मोहित के फैंस उन्हें टीवी पर वापिस देखने का इंतजार भी कर रहे हैं, लेकिन अब ये इतंजार खत्म हो गया है। खबर आ रही हैं की मोहित मलिक जल्द बड़े परदे पर नजर आने वाल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।
हाल ही में टीवी एक्टर मोहित मालिक (Mohit Malik) को लेकर खबर आ रही है कि मोहित मलिक को बॉलीवुड की बड़ी तीन फिल्में मिली है। इसी के साथ एक्टर ने अभिषेक कपूर की फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में मोहित अजय देवगन राहा टंडन, अरमान देवगन और डायना पेंटी नजर आने वाले हैं। एक्टर के फैंस उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मोहित इससे पहले ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू कर चुके हैं। साल 2022 में उनकी फिल्म 'साइबरवार' सीरीज रिलीज हुई थी,जो दर्शकों को काफी पसंद आई है।
इसी के साथ मोहित की एक और फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। करियर की बात करें तो आखरी बार एक्टर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाडी 12' में नजर आए थे। इसी के साथ वो स्टार प्लस के सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आए थे, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हो गया था। अब देखना ये होता की टीवी और ओटीटी के बाद क्या मोहित बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा पाएंगे या नहीं।
