टीवी मसाला

जय भानुशाली संग तलाक के बाद Mahhi Vij ने मुंबई में खरीदा अपना घर! फोटोज देख खूब लग रही हैं अटकलें

Mahhi Vij Reportedly Buy New Home After Divorce: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। माही विज को लेकर अटकलें लग रही हैं कि जय भानुशाली संग तलाक के बाद माही विज ने मुंबई में अपना एक घर खरीदा है।

Image

फोटो क्रेडिट- माही विज इंस्टाग्राम

Mahhi Vij Reportedly Buy New Home After Divorce: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। माही विज टीवी पर कई हिट शो दे चुकी हैं। वहीं इन दिनों वह सीरियल 'सहर होने को है' में कौसर का रोल अदा कर रही हैं। लेकिन करियर से इतर माही विज बीते कुछ दिनों से अपने तलाक के कारण काफी चर्चा में बनी हुई थीं। उन्होंने और जय भानुशाली ने करीब 15 साल की शादी के बाद तलाक लेने का फैसला किया। तलाक के बाद माही विज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। अब उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। माही विज (Mahhi Vij) से जुड़ी ये अटकलें सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटोज को देखने के बाद लगने लगीं।

दरअसल, माही विज (Mahhi Vij) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक फोटो में माही विज हाथ में फूल और दूब लिये नजर आईं। वहीं अगली तस्वीर में माही विज ने भगवान की फोटो शेयर की थी। एक फोटो में माही हाथ में आरती की थाल लिये पूजा करती दिखीं। उनके साथ-साथ उनके माता-पिता भी पूजा में शामिल हुए। माही विज की इन फोटोज को देखकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि एक्ट्रेस ने मुंबई में नया घर लिया है। हालांकि माही ने इन तस्वीरों पर साफ तौर पर कुछ भी नहीं लिखा था। ऐसे में इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बता दें कि माही विज ने कुछ दिनों पहले अपनी नई कार भी खरीदी थी। इस बात के लिए फैंस और माही के खास दोस्तों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं।

mahhi vij (2)

फोटो क्रेडिट- माही विज इंस्टाग्राम

तलाक के बाद विवादों मे घर गई थीं माही विज

माही विज (Mahhi Vij) ने तलाक के कुछ दिनों बाद अपने खास दोस्त नदीम कुरेशी के लिए पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने नदीम को अपना घर, परिवार और सबकुछ बताया। साथ ही माही ने नदीम को 'आई लव यू' भी लिखा, जिसके बाद एक्ट्रेस से जुड़ी तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि माही विज ने बाद में वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को बातें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article