बॉलीवुड

सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद के लिए आगे आए Salman Khan, करेंगे आर्थिक सहायता!

Salman Khan Gave Support to Sharad Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर अपनी फाइनेंसियल कंडीशन के कारण चर्चा में बने हुए हैं। सोनू सूद के बाद अब सलमान खान ने भी अभिनेता के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

Image

शरद कपूर की मदद करेंगे सलमान खान (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan Gave Support to Sharad Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से बीमारी और गंभीर शारीरिक चोटों के कारण उन्हें अभिनय की दुनिया से दूरी बनानी पड़ी है। इस कठिन समय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कलाकारों ने शरद कपूर को इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

सलमान खान ने जाना हाल, आर्थिक मदद की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने शरद कपूर से संपर्क कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अभिनेता को आर्थिक मदद देने की पेशकश भी की है। वहीं, सोनू सूद ने उनके मेडिकल ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी उठाने की पहल की है। उन्होंने शरद कपूर के इलाज के लिए डॉक्टरों और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने में मदद की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan नहीं हैं 'जलसा' के असली मालिक !! जेठानी रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती)

बीमारी और चोट के कारण बढ़ीं मुश्किलें

शरद कपूर के एक करीबी दोस्त के मुताबिक अभिनेता पिछले दो से तीन वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें दिमाग से जुड़ी समस्या के अलावा पैर में भी गंभीर चोट लगी थी। बताया जाता है कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में चोट आई थी, जिसके बाद उनकी शारीरिक परेशानियां काफी बढ़ गईं।

चोट इतनी गंभीर थी कि उनके लिए चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बिस्तर पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। शारीरिक तकलीफों के साथ-साथ अभिनेता मानसिक तनाव और डिप्रेशन से भी जूझते रहे। इन परिस्थितियों के चलते उनका फिल्मी करियर भी प्रभावित हुआ। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग के बाद बॉलीवुड में 2 A-Listers को मिली Y-Plus सिक्योरिटी, बिश्नोई गैंग का खतरा)

जनवरी 2027 से फिल्मों में वापसी की तैयारी

लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद शरद कपूर एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और निर्माताओं से काम का मौका देने की अपील की थी। अभिनेता की योजना जनवरी 2027 से दोबारा काम शुरू करने की है। ऐसे में सलमान खान और सोनू सूद की ओर से मिलने वाली मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। अब उम्मीद की जा रही है कि इलाज और स्वास्थ्य में सुधार के बाद शरद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करेंगे।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article