टीवी मसाला

जय भानुशाली संग तलाक की खबरों के बीच अस्पताल में भर्ती हुईं माही विज, इस बीमारी ने जकड़ा शरीर

Mahhi Vij Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस माही विज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माही को तेज बुखार के चलते उन्हे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनके टेस्ट के बीमारी का पता चल गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि माही विज के शरीर को इस बीमारी ने जकड़ा।

Image

Image Source: Mahhi Vij Instagram

Mahhi Vij Hospitalised: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। पीछे कई हफ्तों से खबर उड़ रही थी कि माही विज और जय भानुशाली की शादी खतरे में हैं। सिर्फ यही नहीं कहा ये भी गया कि माही और जय ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी भर दी थी और दोनों के बीच 'ट्रस्ट इशू' के चलते दूरियाँ बढ़ी। हालांकि बाद में माही विज ने रुमर्स फैलाने वाले यूजर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दे डाली। अब हाल ही में माही विज अस्पताल में भर्ती हो गई और उनके शरीर को इस बीमारी ने जकड़ लोया है।

एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) पहले तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई। उनकी पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने पोर्टल को बताया, "हां, उन्हें तेज़ बुखार और बहुत कमज़ोरी है और उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अब कुछ टेस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अभी कुछ भी सही नहीं है। हालांकि एक्ट्रेस की हालत स्थिर है।" अब खबर सामने आई है कि माही विज को चिकनगुनिया हो गया है। फैंस माही के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। खुद माही विज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो काफी बीमार नजर आईं। बात करें माही विज के प्रोफेशनल करियर कि तो वो 9 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। माही विज जल्द ही कलर्स टीवी के सीरियल 'सहर होने को है' में नजर आने वाली हैं। फैंस माही के कमबैक के लिए काफी उत्सुक हैं।

माही विज ने हाल ही में अपने यूट्यूब वलॉग में तलाक की खबरों को रौंदते हुए दिखाया कि पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने उनके लिए जापान से तोहफे लाए हैं। साल 2011 में माही और जय ने एक दूजे के साथ शादी की थी। दोनों टीवी दुनिया के पावर कपल की लिस्ट में शामिल होते हैं। दोनों की तलाक की खबरें तब उड़ीं जब जय और माही ने एक साथ तस्वीरें और फोटोज शेयर करना बंद कर दी। लेकिन अब फैंस खुश हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article