टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'जेल में भी प्यार से खाना देते हैं'- स्काउट पर बरसे सलमान खान, रो पड़े काजी तौकीर

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी ने काजी तौकीर को अजीब तरह से खाना परोसा था। इस बात के लिए अब सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई है।

Image

Bigg Boss 20: सलमान खान ने स्काउट ओपी को लगाई फटकार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में बीते कुछ दिनों पहले सभी घरवाले काजी तौकीर के खिलाफ नजर आए। यहां तक कि जब काजी तौकीर ने लव गिल से खाना मांगा तो स्काउट ओपी ने उन्हें काजी को खाना देने से मना कर दिया। वहीं वह खुद खाना देने तो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने काजी तौकीर से अजीब तरह से बर्ताव किया। इस मामले पर गौहर खान सहित कई दर्शकों ने भी स्काउट ओपी (Scout OP) को आड़े हाथों लिया था। वहीं अब सलमान खान ने स्काउट ओपी के इस बर्ताव पर उन्हें लताड़ लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले दिन ही शो से बाहर हुए नकुल धुल, गुल्लू पर हाथ उठाना पड़ा भारी?

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का हाल ही में इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने स्काउट ओपी को फटकारने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने स्काउट ओपी से कहा, "स्काउट, जब आपको काजी से परेशानी थी तो आप क्यों गए और आपने लव को उन्हें खाना देने क्यों नहीं जाने दिया? नंबर बढ़वाने थे? या ये दिखाना था कि देखो बीमार आदमी को मैं खाना खिला रहा हूं? टीवी पर बहुत अच्छा लगेगा?" स्काउट ओपी ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। वहीं सलमान खान ने इस पर आगे कहा, "आपका तरीका बहुत ही वाहियात और बेरहमी वाला है। जेल में दिखाते हैं ना, वहां भी ऐसा कोई नहीं करता है। वहां प्यार से मग से खाना देते हैं और रोटी देते हैं, थाली देते हैं प्यार से देते हैं खाना वहां।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुछ तो पैसे देती हैं'- बैक शॉट पर Salman Khan का बड़ा बयान, चेतावनी देते हुए बोले- जिनको चाहिए करो मगर...

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में सलमान खान की बातें सुनकर काजी तौकीर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सलमान खान से पूछा कि क्या मैं बात कर सकता हूं? वहीं माही विज ने सलमान खान के सामने कंटेस्टेंट्स की पोल खोलते हुए कहा, "इनका बस चले तो ये हमारे हाथों से खाना ले लें, इतनी गंदी तरीके से खाना देते हैं ये हम लोगों को।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article