बॉलीवुड

Exclusive: 'बहुत भयानक था वो दौर'- 40 दिनों में 15 किलो वजन घटने पर छलका Ishita Dutta का दर्द

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2026, 02:54 PM IST

Ishita Dutta on Tough Time: ‘दृश्यम 3’ की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का खुलासा किया है। उनकी कहानी जानकर फैंस हैरान रह जाएंगे।

Image

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान एक बड़ा खुलासा किया है। (Image Source: Ishita Dutta Instagram)

Ishita Dutta on Tough Time: बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म दृश्यम 3 की कमाई से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। लेकिन इन सब के बीच इशिता दत्ता का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। इशिता ने बताया कि मां बनने के बाद उनके वजन में तेजी से बदलाव आया था। कई लोगों ने उनके वजन घटने को देखकर इसकी वजह जाननी चाही, लेकिन इसके पीछे की असली कहानी काफी दर्दनाक थी।

बीमारी की वजह से इशिता दत्ता का घटा वजन

40 दिनों में 15 किलो वजन कम होने के बारे में बताते हुए इशिता दत्ता ने हमें बताया, 'प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में मुझे गॉल ब्लैडर में पथरी होने का पता चला था। मुझे एक ऐसी परेशानी भी थी, जिसमें समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा था, इसलिए मुझे बेड रेस्ट पर रहना पड़ा। इसके अलावा, गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से हर हफ्ते लगातार दर्द होता था। हम ऑपरेशन नहीं करवा सकते थे, क्योंकि हम पहले बच्चे की डिलीवरी चाहते थे।' इसके बाद क्या हुआ? एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म देने के एक महीने बाद ऑपरेशन करवाया, जिससे उनके शरीर पर काफी दबाव पड़ा। इशिता ने जूम को बताया, 'मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। 40 दिनों में मेरा 15 किलो वजन कम हो गया। वो बहुत बुरा समय था। मुझे पता है कि लोग मेरा वजन कम होने का नतीजा देखते हैं, लेकिन जिस तरह से ऐसा हुआ, वो बहुत भयानक था। और मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा किसी के साथ कभी न हो।'

'काफी मुश्किल समय था'

इशिता दत्ता ने आगे कहा कि अगर वो समय में पीछे जाकर कुछ बदल सकतीं, तो वह ऐसा जरूर करतीं। हालांकि, उन्होंने माना कि वो समय काफी मुश्किल था, क्योंकि वो शारीरिक रूप से कमजोर हो गई थीं। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में करीब छह महीने लगे। उन्होंने कहा, 'तब तक मैं फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग भी शुरू कर चुकी थी। वो मुश्किल दौर था। और मेरा वजन इसी तरह कम हुआ था। इसलिए ये मेरी सोच-समझकर की गई कोई कोशिश नहीं थी, बल्कि मेरी बीमारी की वजह से ऐसा हुआ।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article