बॉलीवुड

CJP Protest: हिरासत में लिये जाने के बाद Imran Khan को मिली राहत, पहुंचे घर; गर्लफ्रेंड ने दिया अपडेट

Imran Khan Returned To Home: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को बीते दिन मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। लेकिन अब उन्हें राहत मिली है और वह अपने घर लौट आए हैं।

Image

Imran Khan हिरासत के बाद पहुंचे घर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Imran Khan Returned To Home: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। इमरान खान ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में दी थीं। इमरान खान भले ही अब इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इन सबसे इतर बीते दिन इमरान खान पुलिस हिरासत में लिये गए थे। दरअसल, मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान इमरान खान को पुलिस हिरासत में लिया गया था। उनके साथ हुई इस घटना ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। लेकिन अब इमरान खान को राहत मिल गई है और वह अपने घर वापस लौट आए हैं। इस बात की जानकारी खुद इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मुंबई में हिरासत में लिए गए Imran Khan, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे थे एक्टर

    इमरान खान (Imran Khan) की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने बताया कि उनका ग्रुप सुरक्षित है, लेकिन पुलिस उन्हें वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने दे रही, जिससे उन्हें पैदल घर लौटना पड़ा। अपने वीडियो में लेखा वॉशिंगटन (Lekha Washington) ने कहा, "पुलिस हमें घर नहीं जाने दे रही है। हम सड़कों पर यूं ही चल रहे हैं, वे हमें घर जाने के लिए किसी भी साधन या कार का इस्तेमाल भी नहीं करने दे रही है।" वहीं अपने दूसरे वीडियो में लेखा वॉशिंगटन ने कहा, "मैं ये कहना चाह रही हूं कि हम सभी सुरक्षित हैं। हम सभी ठीक हैं और हम अपने घर जा रहे हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए Prakash Raj, अनुराग कश्यप बोले- लाखों बहादुर लोग डटे हैं

      क्यों प्रदर्शन का हिस्सा बने थे इमरान खान?

      बता दें कि इमरान खान (Imran Khan) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान बताया था कि वह किसी भी संस्था का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा था, "मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां का नागरिक हूं, एक इंसान जो इस शहर में रहता है। मैं ये देखने आया हूं कि आजादी के इस आंदोलन को रोका क्यों जा रहा है। लोगों की आवाजें दबाई क्यों जा रही हैं। इसलिए ही मैं यहां हूं।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article