टीवी मसाला

Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

अनुपमा फेम मदालसा शर्मा ने खुलासा किया है कि जब वो 19 साल की थीं, तब एक जाने-माने डायरेक्टर ने उनसे बिकिनी पहनकर सामने आने की डिमांड की थी। मदालसा शर्मा ने ये डिमांड ठुकरा दी थी।

Image

Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

टीवी धारावाहिक अनुपमा से लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली अदाकारा मदालसा शर्मा ने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वो केवल 19 साल की थीं, तब एक जाने-माने डायरेक्टर ने उनके साथ कास्टिंग काउच करने की कोशिश की थी। मदालसा शर्मा के अनुसार, वो एक फिल्म के सिलसिले में मशहूर डायरेक्टर से मिलने के लिए पहुंची थीं तब उन्हें ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। मदालसा के अनुसार, डायरेक्टर ने उनसे बिकिनी पहनकर बॉडी दिखाने के लिए कहा था क्योंकि वो उनकी बॉडी लैंगुएज चेक करना चाहता था। (ये भी पढ़ें: 'मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini)

Anupmaa एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में झेला कास्टिंग काउच का दर्द

मदालसा शर्मा ने बताया कि सालों पहले एक मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में बात करने के लिए बुलाया था। डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि मूवी में बिकिनी सीन हैं, जिस कारण वो चाहता है कि एक्ट्रेस बिकिनी पहनकर उन्हें दिखाए। मदालसा के अनुसार, "बहुत ही मशहूर डायरेक्टर ने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया था। मैं उस वक्त केवल 19 साल की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि वो एक ऐसी लड़की को देख रहे हैं जो बिकिनी पहनने में कम्फर्टेबल हो क्योंकि मूवी में बिकिनी सीन्स हैं। अच्छा मेरे लिए ये बड़ी बात नहीं थी क्योंकि मैं उस वक्त भी काफी स्मार्ट थी और फिल्म की डिमांड को समझती थी।" (ये भी पढ़ें: Tumbbad 2 के लिए Priyanka-Katrina-Nayanthara में लगी रेस!! Alia Bhatt करेंगी कैमियो)

Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Madalsa Sharma से डायरेक्टर बोला "बिकिनी पहनो मुझे बॉडी चेक...", एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

"डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि वो मुझे बिकिनी में देखना चाहते हैं क्योंकि वो मेरी बॉडी लैंगुएज चेक करना चाहते हैं। उनका कहना था कि वो देखना चाहते हैं कि मैं बिकनी में कैमरे के सामने कम्फर्टेबल हूं या नहीं। मैंने तुरंत ही उनसे कह दिया कि माफ कीजिए मैं एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं और स्क्रिप्ट की जो भी डिमांड होगी मैं वो सभी पूरी करूंगी लेकिन ऐसे किसी के सामने बिकिनी पहनकर मैं कुछ भी साबित नहीं करना चाहती हूं। इसके बाद मैं उसके रूम से बाहर आ गई।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article