बॉलीवुड

Tumbbad 2 के लिए Priyanka-Katrina-Nayanthara में लगी रेस!! Alia Bhatt करेंगी कैमियो

सोहम शाह की अपकमिंग तुम्बाड 2 बॉलीवुड का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट है, जिसका अनाउंसमेंट हो चुका है। इस मूवी के लिए प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा और कैटरीना कैफ के नाम सामने आ रहे हैं। मेकर्स इनमें से किसी एक को साइन करेंगे।

Image

Tumbaad 2 के लिए Priyanka Chopra Katrina Kaif Nayanthara में लगी रेस

भारतीय फिल्मकार सोहम शाह की तुम्बाड बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी लेकिन समय के साथ इसकी जमकर तारीफ हुई और ये बॉलीवुड की कल्ड मूवीज में शामिल हुई। फिल्म तुम्बाड को सोहम शाह ने बहुत कम बजट में बनाया था, जिस कारण उन्हें काफी लम्बा वक्त भी लगा। तुम्बाड अपनी तरह की अलग मूवी थी, जिस कारण इसे दर्शकों ने प्यार दिया। तुम्बाड की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा भाग भी अनाउंस कर दिया है। मेकर्स ने तुम्बाड 2 के अनाउंसमेंट के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है और फैंस को बता दिया है कि ये दिसम्बर 2027 में रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें: King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone का लुक हुआ LEAK)

फिल्म तु्म्बाड की रिलीज डेट के अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों में इसे देखने के लिए उत्साह है लेकिन ये उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है क्योंकि खबरें हैं कि मेकर्स तुम्बाड 2 के लिए प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा और कैटरीना कैफ जैसी हसीनाओं को साइन करने की सोच रहे हैं। फिल्म में सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अहम रोल हैं, जिनके सात इन तीनों में से कोई एक अदाकारा दिखाई देगी।

Tumbbad 2 के लिए Priyanka-Katrina-Nayanthara में लगी रेस!! Alia Bhatt करेंगी कैमियो

Tumbbad 2 के लिए Priyanka-Katrina-Nayanthara में लगी रेस!! Alia Bhatt करेंगी कैमियो

फिल्म से जुड़े सूत्र ने मीडिया को बताया है, "फिल्म तुम्बाड 2 के मेकर्स एक बड़ी अदाकारा को साइन करना चाहते हैं। इसके लिए वो प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा के नामों पर विचार कर रहे हैं। इन दिनों मेकर्स तीनों अदाकाराओं के साथ चर्चा में हैं और जल्द ही फाइनल कॉल ली जाएगी।" (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji X Review: लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर, सलमान खान ने उड़ाया गर्दा)

Alia Bhatt करेंगी Tumbbad 2 में कैमियो

जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा के नामों पर विचार हो रहा है तो वहीं खबरें हैं कि तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट का स्पेशल कैमियो होगा। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों तु्म्बाड 2 का शूट मुंबई में चल रहा है और आलिया भट्ट इसके लिए एक स्पेशल कैमियो शूट करेंगी। असल में सोहम शाह चाहते थे कि उनकी मूवी में एक ऐसी हीरोइन कैमियो करे, उनकी कहानी को सपोर्ट कर सके और आलिया इस कसौटी पर एकदम खरी उतरती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article