टीवी मसाला

Laughter Chefs 2: अभिनव शुक्ला को देख अभिषेक कुमार की बत्ती हुई गुल, जीजू-जीजू कहकर रुबीना के पति के पकड़े पांव

Laughter Chefs 2 Abhishek Kumar Epic Reaction On Abhinav Shukla: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनव शुक्ला को देखते ही अभिषेक कुमार ने अपने सुर बदल दिये।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स टीवी इंस्टाग्राम

Laughter Chefs 2 Abhishek Kumar Epic Reaction On Abhinav Shukla: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 2' पर जल्द ही ताला लगने वाला है, लेकिन लोगों के दिलों में इसकी जगह बखूबी बनी हुई है। जहां बीते सप्ताह टीवी की कई पॉपुलर एक्ट्रेस ने 'लाफ्टर शेफ्स 2' में कदम रखा था तो वहीं इस हफ्ते भी रियलिटी शो में धमाका होने वाला है। खास बात तो यह है कि इस सप्ताह अभिनव शुक्ला भी 'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) में नजर आएंगे, जिन्हें देखते ही अभिषेक कुमार की बत्ती गुल हो गई। उन्होंने 'जीजू-जीजू' कहकर अभिनव शुक्ला के पैर तक पकड़ लिये।

'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि कृष्णा अभिषेक रुबीना दिलैक से कहते हैं कि कब से बेचारे अभिषेक कुमार के कान 'बेबी' शब्द सुनने के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में रुबीना दिलैक, अभिषेक को बुलाती हैं और आंख बंद करके 'बेबी' कहती हैं। लेकिन तभी वहां स्कूटर पर अभिनव शुक्ला की एंट्री होती है, जिन्हें देखकर अभिषेक कुमार छुप जाते हैं। वहीं दूसरी ओर समर्थ, अभिनव के पैर पड़ने लगते हैं।

'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि समर्थ जुरेल, विक्की जैन और एल्विश यादव, अभिषेक कुमार को पकड़कर अभिनव शुक्ला के सामने लाते हैं। वहीं अभिषेक कुमार तुरंत अपना सुर बदल देते हैं और 'जीजू आ गए' कहते हुए उनके पैर छूने लगते हैं। अभिषेक कुमार का ये हाल देखकर रुबीना दिलैक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article