टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga: रुबीना दिलैक ने सरेआम खोल दी अभिनव शुक्ला की पोल, तेवर देख मैदान में उतरे मुनव्वर फारूकी

Pati Patni Aur Panga Latest Promo Video: टीवी पर जल्द ही 'पति पत्नी और पंगा' की एंट्री होने वाली है, जिसमें टीवी के चर्चित कपल अपने प्यार की अग्नि परीक्षा देते नजर आएंगे। हाल ही में 'पति पत्नी और पंगा' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रुबीना दिलैक अपने पति की पोल खोलती दिखाई दीं।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Panga Latest Promo Video: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'पति-पत्नी और पंगा' की एंट्री होने वाली है। इस शो में टीवी की नामी और चर्चित जोड़ियां अपने प्यार की अग्नि परीक्षा देती नजर आएंगी। हिना खान-रॉकी जायसवाल से लेकर रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी जैसे कई सितारे अपनी किस्मत शो में आजमाते नजर आएंगे। 'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करते दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाली बेंद्रे ने अभिनव शुक्ला से सवाल किया। लेकिन बदले में रुबीना दिलैक ने जवाब देते हुए अपने पति की पोल खोल दी। रुबीना दिलैक का तेवर देखकर मुनव्वर फारूकी भी खुद को रोक नहीं पाए।

'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के प्रोमो वीडियो ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो में दिखाया गया कि सोनाली बेंद्रे अभिनव शुक्ला से पूछते हैं कि आपके पास कितने ऑप्शन थे, शादी से पहले। इसपर अभिनव तो जवाब नहीं देते, लेकिन बदले में रुबीना दिलैक उनकी पोल खोल देती हैं। वह कहती हैं कि इनके जितने भी दोस्त थे, वह सारी महिलाएं थीं। अभिनव शुक्ला ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं प्राकृतिक रूप से ही अच्छा हूं, शांत हूं और बेहतर हूं। अभिनव शुक्ला के साथ-साथ रुबीना दिलैक भी उनकी बातें दोहराने लगीं।

लेकिन 'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) में पंगा यहीं खत्म नहीं हुआ। मुनव्वर फारूकी ने रुबीना दिलैक से कहा कि अरे बोलने तो दो उन्हें। वहीं रुबीना ने जवाब दिया, "अगर बोलने नहीं देना है तो मुझे कहीं बैठा दो।" वहीं मुनव्वर ने रुबीना दिलैक से कहा, "चुप रहने का उल्टा बैठना नहीं होता है। खड़े रहकर इंसान चुप रह सकता है।" अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'पति पत्नी और पंगा' में कौन सी जोड़ी पंगा झेलते हुए आगे बढ़ती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article