टीवी मसाला

KSBKBT 2 में क्यों दिखाई गया था गुड टच-बैड टच की कहानी? एकता कपूर ने बताई वजह

KSBKBT 2: स्टार प्लस का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों जनता के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। हाल ही में सीरियल की कहानी में गुड और बैड टच की कहानी दिखाई गई थी, जिसकी फैंस तारीफ कर रहे हैं। आखिर ये कहानी सीरियल में क्यों दिखाई गई जिसका कारण खुद एकता कपूर ने बताया।

Image

Image Source: Jio Hotstar/Instagram

KSBKBT 2: स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों अपनी दमदार कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ। ट्विस्ट और टर्न्स के चलते इस सीरियल ने जनता को बांधे हुआ है तो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। बीते कई हफ्तों से सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान है। अब हाल ही में इस सीरियल की कहानी में गुड और बैड टच की स्टोरीलाइन दिखाई, जिससे देख जनता इंप्रेस हुई। अब खुद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि उन्होंने ये महत्वपूर्ण सीख क्यों दिखाई टीवी स्क्रीन पर।

    सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला था कि परी की बेटी गरिमा को किडनैप कर लिया गया था। ऐसे में तुलसी इस किडनैपिंग वाले हादसे के बाद गरिमा को गुड और बैड टच के बारें में बताती है। तुलसी गरिमा को समझाती है कि बुरी चीजों के बारें में बताना कितना आवश्यक है। इस सीन को देख दर्शक काफी इमोशनल हुए और सोशल मीडिया पर मेकर्स की तारीफ भी की हैं। ऐसे में एकता कपूर ने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में कारण बताया की आखिर उन्होंने ये स्टोरीलाइन क्यों दिखाई।

    प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) कहते हैं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के साथ हमें यह एहसास हुआ कि दर्शकों ने विरानी परिवार पर जो भरोसा जताया है, उसके साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी जुड़ी है—असली और ज़रूरी मुद्दों को सामने लाने की। ‘अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श’ के इर्द-गिर्द गरिमा का ट्रैक लाना केवल कहानी का हिस्सा नहीं था, बल्कि उस चुप्पी को तोड़ने की कोशिश थी जो लंबे समय से समाज में बनी हुई है। जब तुलसी वीरानी देशभर के घरों में शारीरिक सीमाओं के बारे में बात करती है, तो इससे माता-पिता को भी अपने घरों में इस विषय पर बातचीत शुरू करने की हिम्मत मिलता है।”

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगरा author

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

    End of Article