टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 5 March: मायरा की नफरत देख टूटेगा अभिरा का दिल, अरमान के सामने फूटेगा दादीसा का भंडा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 March, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अपने लिए मायरा की नफरत देख अभिरा टूट जाएगी। वहीं दादीसा का भंडा अरमान के सामने फूट जाएगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 March, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले दिलचस्प मोड़ ने लोगों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया था कि अभिरा महर की होली पार्टी का जुलूस निकालकर रख देती है। वहीं मायरा और मुक्ति भी पार्टी में पहुंचती हैं, लेकिन अभिरा उन्हें देख नहीं पाती। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

सालों बाद पोद्दार परिवार को देखेगी मुक्ति

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मुक्ति मायरा के साथ पोद्दार परिवार से मिलेगी। जहां उसे देख महर छुप जाएगी। वहीं मुक्ति बाकी परिवारवालों को पहचान नहीं पाएगी। उसे कुछ-कुछ चीजें याद जरूर आएंगी, लेकिन वो अपने दिमाग पर जोर नहीं देगी।

मायरा की नफरत देख टूट जाएगी अभिरा

मायरा अरमान को अपना टैटू दिखाने की कोशिश करेगी। वहां कमरे में अरमान के साथ-साथ अभिरा भी मौजूद होगी। अभिरा को लगेगा कि मायरा ने उसके लिए टैटू बनवाया है। लेकिन जब मायरा देखेगी कि उसके बैक पर पापा की जगह मां लिखा हुआ है, मायरा चीख पड़ेगी। मायरा की नफरत देखकर अभिरा का दिल सहम जाएगा। वो फूट-फूटकर रोएगी, जिससे दादीसा उसे संभालेंगी।

अरमान के सामने खुलेगी दादीसा की पोल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि दादीसा अरमान और अभिरा को एक जगह बुलाएंगी। लेकिन जैसे ही अरमान वहां पहुंचेगा, अभिरा पहले ही मौजूद होगी। इस चीज से अरमान भड़क जाएगा। दोनों लड़ ही रहे होंगे कि दादीसा अभिरा को कॉल करेंगी। अभिरा के फोन उठाने से पहले अरमान उस फोन को उठा लेगा और दादीसा की आवाज सुनेगा। उसे पता चल जाएगा कि दादीसा उसकी शुभचिंतक हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article