टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापसी करेंगे अमर उपाध्याय, बोले- जब मेकर्स ने अप्रोच किया तो...

Amar Upadhyay Comeback In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमर उपाध्याय वापसी के लिए तैयार हैं। इस मामले पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापसी करेंगे अमर उपाध्याय (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Amar Upadhyay Comeback In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। खास बात तो यह है कि अब शो में अमर उपाध्याय भी वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान अपने कमबैक के बारे में बातें कीं। अमर उपाध्याय ने इंटरव्यू में जाहिर किया कि उन्हें सेट की बहुत याद आई। अमर उपाध्याय ने कहा कि सेट पर वापसी करना बहुत ही खास महसूस हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेंगे Aman Gandhi? क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को रातों रात मारी लात

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी पर बोले अमर उपाध्याय

    अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी पर कहा, "सेट पर वापसी करना बहुत ही खास लग रहा है। इतना अपनापन है यहां जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वो चेहरे, वो वातावरण और वही एनर्जी जो आपको तुरंत वापस ले जाती है। क्योंकि केवल एक शो नहीं है मेरे लिए, बल्कि मेरी जिंदगी और करियर का एक अध्याय है। मिहीर के तौर पर वापसी भावनाओं, उत्साह और आभार से भरपूर है।" अमर उपाध्याय ने सेट के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "एक एक्टर के तौर पर आप हमेशा अपने दर्शकों से जुड़े रहना चाहते हो। तो जाहिर है कि मुझे सेट की और मिहीर के किरदार की बहुत याद आई। लेकिन टीवी एक माध्यम है और कई बार स्टोरी की मांग होती है कि किरदार थोड़ा पीछे हटें। लेकिन जिस चीज ने इसे खास बनाया वो ये कि कैसे लोग मिहीर और 'क्योंकि' से जुड़े रहे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल

      बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के बंद होने की खबरें भी सामने आईं। शो को लेकर कहा गया कि सितंबर तक सीरियल पर ताला लग जाएगा। लेकिन इस मामले पर अमर उपाध्याय ने कहा, "एक्टर के तौर पर हमारा ध्यान केवल कहानी और हमारे सामने मौजूद काम पर होता है। जब मेकर्स ने मुझे अप्रोच किया इस ट्रैक के साथ और उन्हें लगा कि मिहीर का अहम रोल है तो मुझे भी एहसास हुआ कि ये वापसी का सही वक्त है। ये इस बारे में कभी नहीं था कि कितना वक्त बचा है और क्या अफवाहें हैं। ये इस बारे में है कि वापसी के बाद मिहीर स्टोरी में क्या योगदान देता है या मेरे पास योगदान के लिए क्या है। वो किरदार जिसने मेरे सफर में अहम भूमिका अदा की है, मुझे नहीं लगता कि इसे हां कहने के लिए बहुत से कारणों की जरूरत है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article