टीवी मसाला

Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' धूम मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने ट्विस्ट से पर्दा उठाया है।

Image

Bigg Boss 20 का धाकड़ प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। आए दिन 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है। अभी तक कई सितारों के नाम भी बिग बॉस 20 से जुड़ चुके हैं। सलमान खान का शो इस बार 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को वरदान मिलने वाला है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान इस ट्विस्ट से पर्दा उठाते नजर आए। सलमान खान ने बताया कि इस बार कंटेस्टेंट्स को एक नहीं बल्कि दो-दो जीवनदान मिलेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'लॉकअप 2' कंटेस्टेंट्स नहीं बन सकते Bigg Boss 20 का हिस्सा! पामेला सेरेना ने किया खुलासा

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का ये प्रोमो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि जंग के मैदान में दोनों खिलाड़ी घायल होकर गिर जाते हैं। लेकिन तभी सलमान खान की वहां पर एंट्री होती है। वो दोनों ही खिलाड़ियों को जीवनदान देते हैं। प्रोमो में सलमान खान कहते दिखाई दिये, "तो इस बार बिग बॉस दे रहे हैं सभी घरवालों को एक नहीं दो-दो चांस। तो सेफ खेलने का नहीं है इस बार कोई भी चांस। बिग बॉस में इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान का वरदान। तथास्टू मेरी जान।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेंगे Aman Gandhi? क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को रातों रात मारी लात

    कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'

    बता दें कि सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) सितंबर में टीवी पर धूम मचाते नजर आएगा। शो 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। खबरों की मानें तो इस बार 16 कंटेस्टेंट्स दो टीम में बंट सकते हैं। वहीं कई कपल की एंट्री भी शो में होने वाली है। 'बिग बॉस 20' से अभी तक जिया मानेक, वरुण जैन, सनाया ईरानी, पर्ल वी पुरी और अंजली अरोड़ा तक का नाम सामने आया है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article