Kushal Tandon New Show: टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों लाइमलाइट में हैं। हाल ही में कुशाल रियलिटी शो अलयांस में नजर आए थे, जिस वजह से उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही। कुशाल खुद पर लगे हर आरोप का जवाब दे चुके हैं, लेकिन फैंस की नजर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी है। फैंस जानना चाहते हैं कि अलायंस के बाद कुशाल कौन सा नया शो करने वाले हैं, जिस पर अपडेट आ गया है। दावा है कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की एंट्री रोडीज के नए सीजन में होने वाली है। दावा है कि वह रोडीज 21 (Roadies 21) में बतौर गैंग लीडर नजर आएंगे। नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें The Traitors 2: 'मरना पसंद...' Munawar Faruqui ने इविक्शन के बाद किया शॉकिंग पोस्ट, दिखाई कंटेस्टेंट्स की हकीकत
गैंग लीडर बनेंगे कुशाल टंडन
रियलिटी शो रोडीज का 21वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। दावा है कि अक्टूबर या नवंबर महीने तक इस शो के ऑडिशन भी शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए अब मेकर्स नए गैंग लीडर की तलाश कर रहे हैं और दावा है कि मेकर्स कुशाल टंडन को शो का नया गैंग लीडर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स और कुशाल टंडन के बीच बातचीत का दौर चल रहा है और सब सही रहा तो कुशाल गैंग लीडर के पैनल पर बैठे हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि वह शो के पुराने किसी पॉपुलर गैंग लीडर को रिप्लेस करेंगे। कुशाल से पहले करण कुंद्रा का नाम भी सामने आया है। दावा है कि मेकर्स उन्हें शो में गैंग लीडर के रूप में ला सकते हैं। करण शो में प्रींस नरूला को रिप्लेस कर सकते हैं। नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 रातों रात होगा बंद, Gaurav Khanna का ये नया शो करेगा रिप्लेस
kushal tandon
