टीवी मसाला

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का हुआ ब्रेकअप, 5 महीने पहले ही कर लिए थे एक दूजे से रास्ते जुदा

Kushal Tandon Shivangi Joshi Broke Up: टीवी दुनिया के मशहूर ऑन और ऑफसक्रीन कपल में से एक शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता फिर एक बार सुर्खियों में आ चुका है। कुशाल ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वो शिवांगी अब एक साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

kushal tandon shivangi joshi break up

Kushal Tandon Shivangi Joshi Broke Up: सोनी टीवी का सीरियल 'बरसातें' से इंडस्ट्री को एक नया कपल मिला शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन। दोनों ने रील से रियल लाइफ तक इश्क लड़ाकर सभी को अपना दीवाना बनाया। शिवांगी और कुशाल टंडन आए दिन अपने रोमांस को लेकर चर्चा में रहते थे। लेकिन अब लगता है इस रिश्ते को काली नजर लग गई। कुशाल टंडन ने खुद जमाने के आगे सामने आकर बताया कि वो और शिवांगी जोशी अब एक साथ नहीं है यानी दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए कुशाल टंडन का ब्रेकअप पोस्ट।

टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहते हैं 'मैं उन सभी लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, 5 महीने हो गए हैं तो हां।' बस फिर यही देख शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल के फैंस को एक बड़ा झटका लगा। लोगों को तभी शक हो गया था जब कुशाल ने शिवांगी को अपकमिंग शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के लिए बधाई नहीं दी थी। अब खुद रुमर्स को कुशाल ने सच बताते हुए सभी को हैरान कर दिया। कुशाल की तरह शिवांगी की तरफ से भी कोई ब्रेकअप को लेकर औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरकार कुशाल और शिवांगी का ब्रेकअप हुआ क्यूँ। बता दें दोनों की मुलाकात साल 2024 में सीरियल 'बरसातें' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूजे को दिल दे दिया था। कुशाल और शिवांगी के बीच 13 साल उम्र का फासला है। कुशाल और शिवांगी आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो से कपल गोल्स देते थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article