टीवी मसाला

Kumkum Bhagya Promo: प्रार्थना की मदद के लिए एक साथ आएंगे करण और प्रीता, अपनी प्रेम कहानी भी करेंगे मुकम्मल

Kumkum Bhagya Latest Promo Video Viral: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' को टीआरपी में हिट बनाने के लिए मेकर्स बड़ा दांव खेलने वाले हैं। शो में करण और प्रीता की एंट्री होगी, जो प्रार्थना की मदद के लिए साथ आएंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है।

Image

'कुमकुम भाग्य' में हुई करण और प्रीता की एंट्री

Kumkum Bhagya Latest Promo Video Viral: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' बीते कई सालों से लोगों का खूब दिल जीत रहा है। लेकिन लीप के बाद से ही शो की टीआरपी कुछ खास नहीं चल रही है। मेकर्स ने सीरियल में कई नए कलाकारों की एंट्री भी कराई है, लेकिन इसके बाद भी 'कुमकुम भाग्य' की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब शो में श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और शक्ति आनंद (Shakti Anand) बतौर प्रीता और करण बनकर कदम रखेंगे। खास बात तो यह है कि उनसे जुड़ा 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शक्ति आनंद (Shakti Anand) बतौर करण लूथरा एक अस्पताल के इवेंट का हिस्सा बनते हैं। लेकिन अंदर जाते ही वह वहां मौजूद प्रार्थना से टकरा जाते हैं। उसे देखते ही करण लूथरा कहता है कि तुम्हारी आंखों से लग रहा है कि तुम किसी को ढूंढ रही हो। इसपर प्रार्थना जवाब देती है कि मैं अपनी मां को ढूंढ रही हूं और आप? करण जवाब देता है कि मैं अपनी प्रीता को। तभी करण के पास से एक मरीज को लेकर जाया जाता है, जिसका हाथ करण से छू जाता है। हाथ छूते ही करण को एहसास होता है कि प्रीता उसके आस-पास है।

बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के आखिरी एपिसोड में दिखाया गया था कि प्रीता कोमा में चली जाती है। वहीं 'कुमकुम भाग्य' में भी प्रीता को कोमा में दिखाया गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रीता और करण कैसे एक साथ आकर प्रार्थना की मदद करते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article