Kumkum Bhagya This Handsome Hunk Ready To Enter In Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' में कुछ दिनों पहले ही लीप आया था, जिसके बाद शो की चौथी पीढ़ी की कहानी शुरू हुई। प्रणाली राठौड़ और एक्टर अक्षय बिंद्रा ने बतौर लीड कलाकार 'कुमकुम भाग्य' में कदम रखा। लेकिन लीप के बाद भी 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) की टीआरपी सुधरने का नाम नहीं ली। यहां तक कि शो की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में एकता कपूर ने 'कुमकुम भाग्य' में एक और लीड एक्टर की एंट्री कराने का फैसला किया है। खास बात तो यह है कि शो में पैरेलल लीड के तौर पर नजर आने वाले उस हैंडसम हंक का नाम भी सामने आ चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में कदम रखने वाला वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि नमिक पॉल हैं। वह शो में पैरेलल लीड बनकर एंट्री करेंगे, जो आगे चलकर प्रार्थना के लिए मसीहा भी साबित होंगे। नमिक पॉल का नाम सामने आते ही ये अटकलें लगने लगी थीं कि वह एक्टर अक्षय बिंद्रा को रिप्लेस करेंगे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अक्षय बिंद्रा 'कुमकुम भाग्य' से कहीं नहीं जा रहे हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अक्षय बिंद्रा शो का हिस्सा हैं और आगे की शूटिंग भी कर रहे हैं।
बता दें कि नमिक पॉल के अलावा जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में एक्टर शक्ति आनंद और एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की भी एंट्री होगी। दोनों शो में बतौर प्रीता और करण कदम रखेंगे। अपने कमबैक की पुष्टि खुद श्रद्धा आर्या ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान की थी।
