Khatron Ke Khiladi 15 Ready To Be Back On Small Screen: टीवी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाया है। शो के अभी तक 14 सीजन आ चुके हैं, जिसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने हाथ आजमाया। 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स और चैनल के बीच हुई अनबन के कारण शो इस साल टीवी पर नहीं आ सका। लेकिन अब लग रहा है कि दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) अपने 15वें सीजन के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है।
बताया जा रहा है कि मेकर्स और चैनल के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर चल रहे विवाद सुलझा लिये गए हैं। साथ ही प्रोडक्शन और लीगल टीम ने कथित तौर पर शो से जुड़ी फॉर्मैलिटी पूरी कर ली हैं और इसके रिलीज को भी हरी झंडी दिखा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' साल 2026 में जनवरी तक टीवी पर लौट सकता है। इस सीजन को भी फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार अंदाज से होस्ट करेंगे और शो की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
खबरों की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के रिलीज डेट के साथ-साथ इसके कंटेस्टेंट्स के नाम भी जल्द ही सामने आ जाएंगे। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' का आखिरी सीजन करण वीर मेहरा ने जीता था। वहीं उनसे पहले अर्जुन बिजलानी, पुनीत पाठक, डीनो जेम्स, तुषार कालिया, करिश्मा तन्ना, सिद्धार्थ शुक्ला, शांतनु महेश्वरी और राजेश दुग्गल जैसे कई सितारों ने 'खतरों के खिलाड़ी' में जीत दर्ज की थी। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन अपने साथ क्या नया धमाका लेकर टीवी पर आएगा।
