टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: घर आए ऑफर को अंकित गुप्ता ने दिखाया ठेंगा, मीटिंग के बाद भी पीछे खींचे कदम

Ankit Gupta Rejected Khatron Ke Khiladi 15 Reveals Himself: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में अंकित गुप्ता ने बताया है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऑफर मिला था, लेकिन इस साल वह शो करने के लिए तैयार नहीं हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' को अंकित गुप्ता ने मारी लात

Ankit Gupta Rejected Khatron Ke Khiladi 15 Reveals Himself: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ टीवी पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के इस शो में हर साल स्टंट का लेवल बढ़ता ही जाता है, जिसे करना जहां कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल होता है तो वहीं देखना दर्शकों के लिए मुश्किल होता है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें हितेश भारद्वाज से लेकर अविनाश मिश्रा तक का नाम शामिल है। वहीं अब टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता का नाम भी शो के लिए सामने आया है। लेकिन अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने बताया कि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है।

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने बताया कि अभी उन्हें करियर में थोड़ा ब्रेक चाहिए। उन्होंने बॉलीवुड बबल संग बातचीत के दौरान 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर कहा, "मैं इस साल 'खतरों के खिलाड़ी 15' करने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे शो ऑफर हुआ था। यहां तक कि टीम के साथ मेरी मीटिंग भी हुई थी। ये पहली बार हुआ है, सच में पहली बार है कि मेरा मन नहीं आ रहा है कि मुझे ये करना चाहिए। मुझे मेरे खुद के लिए दो से तीन महने का वक्त चाहिए। मैं ऐसे शो के लिए मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर तैयार नहीं हूं।"

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एहसास होता है कि बिग बॉस के लिए भी उन्हें वक्त लेना चाहिए था और इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' वन-टाइम शो हैं, तो इसके लिए मैं बेस्ट देना चाहूंगा। तो हो सकता है कि मुझे अगले साल तक के लिए इंतजार करना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article