टीवी मसाला

'समाज में ये अच्छा नहीं..'Hina Khan-रूबीना दिलैक का आमिर खान की तीसरी शादी पर दी राय, उठाए कई सवाल

Hina Khan And Rubina Dilaik At Aamir Khan Third Wedding: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान ने अपने शो में आमिर खान का मुद्दा उठाया। दोनों ने आमिर की तीसरी शादी पर अपनी राय रखी है

Image

Hina Khan And Rubina Dilaik At Aamir Khan Third Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी के बाद लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। आमिर ने कुछ समय पहले ही परिवार और कुछ खास लोगों के बीच गौरी संग शादी की। पहले तो आमिर खान शादी के बाद बधाई हासिल करते हुए दिखे, लेकिन फिर बाद में वह ट्रोल भी हुए। तीन शादियां करने पर लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। अब इस मामले पर और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने शो 'द पॉइंट ऑफ व्यू' में राय रखी है। इस मौके पर दोनों एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। CJP के प्रोटेस्ट के बीच वेकेशन पर Shah Rukh Khan, फैमिली संग छुट्टियां कर रहे हैं एन्जॉय

रुबीना दिलैक आमिर खान की तीसरी शादी पर दिया कमेंट

इस शो में हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने आमिर खान की तीसरी शादी का मुद्दा उठाया, जिस वजह से अभिनेता काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने इस पर सबकी राय पूछी। तब रुबीना दिलैक ने माना कि सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ का उनकी फिल्मों और करियर पर असर पड़ता है। हालांकि, रुबीना दिलैक की इस राय से सहमत नहीं दिखीं। हिना ने उल्टा सवाल करते हुए पूछा, 'उस हिसाब से तो आमिर खान की कोई फिल्म ही नहीं चलनी चाहिए।' इस मौके पर रुबीना दिलैक ने ये भी कहा कि आमिर की जिंदगी कभी किसी बड़े विवाद से नहीं घिरी। तब हिना ने जवाब दिया और कहा, 'क्या यह कोई कम विवाद है?' इस मौके पर दोनों ने गौरी संग आमिर की शादी पर खुलकर बात की। 'साबित कर दिया है कि..', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, खुशी में Prakash Raj ने दी बधाई

    हिना खान ने दी अपनी राय

    इस मौके पर हिना खान ने अपनी बात समझाते हुए कहा, 'आम आदमी तो यही सोचेगा ना 'क्या यार फिर से शादी कर रहा है?' 'इसको भी चोर दिया?' हिना की बात सुनकर रूबीना उन्हें टोक देती हैं और कहती हैं, 'हम जजमेंट क्यों कर रहे हैं?' रुबीना ने दावा किया है कि पर्सनल लाइफ में ट्रोलिंग की वजह से लोग उनके प्रोफेशनल लाइफ पर असर ढालेंगे। हिना ने आगे ये भी साफ कहा कि वे आमिर को उनकी पर्सनल पसंद के आधार पर नहीं देख रहे हैं। हालांकि, हिना ने समझाया, 'हमारे समाज में ये बहुत अच्छा नहीं माना जाता है रूबीना, शादी पे शादी।' रॉकी ने आगे कहा, 'शादी छोरो, तलाक ही अच्छा माना नहीं जाता है।" हिना ने आगे बताया कि समय के साथ शादी और तलाक दोनों ही लोग एक्सेप्ट कर रहे हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article