जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 90 रन के जीत के साथ ही जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली सीरीज जीत दर्ज की, वहीं 14 दिन के अंतराल के बाद दोबारा इस फॉर्मेट में नंबर वन भी बन गई। हरारे में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहले 219 रन का स्कोर खड़ा किया और बाद में जिम्बाब्वे की टीम को 129 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खोई हुई अपनी बादशाहत दोबारा हासिल कर ली। इससे पहले जब इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था तो उस वक्त इंग्लैंड ने नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली थी। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आखिरी मुकाबला जीतने के बाद उस वक्त भी कहा था कि उन्हें जीत से ज्यादा खुशी नंबर वन बनने की थी।
दोबारा नंबर वन बनी टीम इंडिया
11 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 56 रन ने अपने नाम किया था और सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया और टी20 की नंबर वन टीम बनी। भारतीय टीम फरवरी 2022 में नंबर-1 बनी थी। तब से लगातार करीब 1,605 दिनों तक वो नंबर वन रही।भारतीय टीम ने इस दौरान दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
अब 14 दिन बाद टीम इंडिया ने दोबारा नंबर वन बन कर दिखा दिया कि वह वर्ल्ड चैंपियन टीम क्यों है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार 16088 प्वाइंट के साथ अय्यर एंड कंपनी ने अपनी खोई हुई बादशाहत वापस हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम 10186 प्वाइंट के साथ नंबर दो पर खिसक गई है।
