Shweta Tiwari Asked Question To Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और हजारों स्टूडेंट्स के आगे सरकार को आखिर झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही जंतर मंतर पर जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर जंतर मंतर के जश्न के वीडियोज और तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा, बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी राय दी है और खुशी भी जाहिर की है। इन सबके बीच, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) से तीखा सवाल किया है। श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से फ्यूचर की बात की है। CJP के प्रोटेस्ट के बीच वेकेशन पर Shah Rukh Khan, फैमिली संग छुट्टियां कर रहे हैं एन्जॉय
श्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके से सवाल
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जो जंतर मंतर का है। इस वीडियो में अभिजीत दीपके संग तमाम लोग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं। इसी वीडियो पर श्वेता ने पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफा लेने के लिए कहा है। श्वेता तिवारी की वीडियो पर लिखा है, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब अगर आप सरकार के सामने नहीं झुकेंगे तो अच्छे अच्छों के इस्तीफे ले सकते हैं। हम।' इस वीडियो के साथ लिखा, 'अब पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे। अब आप वहां पर कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी।' Kabir Bahia ने Kriti Sanon को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फैन्स ने भी लुटाया प्यार
shweta tiwari (photo credit- instagram)
