टीवी मसाला

Ankit Gupta ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच प्रियंका संग काम करने से भी किया इंकार, 'तेरे हो जाएं हम' को मारी लात

Ankit Gupta Quits Terrre Ho Jaayein Hum After Unfollowing Priyanka Chahar Choudhary: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। कुछ दिनों पहले उन्होंने 'तेरे हो जाएं हम' को अलविदा कहा था। वहीं अब उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपकमिंग शो से भी किनारा कर लिया है।

Image

अंकित गुप्ता ने अब प्रियंका चाहर चौधरी संग काम करने से भी किया इंकार

Ankit Gupta Quits Terrre Ho Jaayein Hum After Unfollowing Priyanka Chahar Choudhary: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। अंकित गुप्ता आखिरी बार 'माटी से बंधी डोर' में नजर आए थे, जहां उन्होंने रणविजय की भूमिका अदा की। लेकिन चंद दिनों पहले अंकित गुप्ता अपने करियर से इतर प्रियंका चाहर चौधरी संग रिश्ते के कारण चर्चा में आए थे। दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं ब्रेकअप की खबरों पर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने कोई सफाई नहीं दी थी। हैरत की बात तो यह है कि अंकित गुप्ता ने अब एक्ट्रेस संग अपने अपकमिंग शो से भी किनारा कर लिया है।

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने खुद बॉलीवुड बबल को दिये इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है कि वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के अपकमिंग शो 'तेरे हो जाएं हम' से कदम पीछे खींच रहे हैं। इस शो में अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करने वाले थे। अंकित गुप्ता ने इसकी वजह जाहिर करते हुए कहा कि मुझे कुछ वक्त का ब्रेक चाहिए। अंकित गुप्ता ने इस बारे में कहा, "मैं रवि-सरगुन के प्रोजेक्ट से पीछे हट गया हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उस प्रोजेक्ट के लिए अभी कुछ कर पाऊंगा। और हो सकता है कि मुझे खुद को तैयार करने के लिए और रिचार्ज करने के लिए वक्त चाहिए।"

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने 'तेरे हो जाएं हम' को लेकर आगे कहा, "और हो सकता है कि इसी वजह से मैं इस साल 'खतरों के खिलाड़ी' भी न करूं। मैं बस अपने लिए वक्त ले रहा हूं तो मैं अभी काम के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहा हूं।" अंकित गुप्ता ने 'बिग बॉस 16' पर भी पछतावा दिखाया और कहा, "मुझे अब एहसास होता है कि मुझे कुछ साल इंतजार करना चाहिए था। मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर शो के लिए थोड़ा तैयार रहता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article