Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: विद्या को धक्के मारकर घर से निकालेगी कावेरी पोद्दार, अरमान उठाएगा बड़ा कदम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। अभिरा पोद्दार हाउस में आएगी, लेकिन कावेरी पोद्दार विद्या को घर से बाहर कर देगी। इस बीच अरमान बड़ा फैसला लेगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।​

Authored by: कविताUpdated Apr 29 2026, 09:00 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा भूचाल, कावेरी लेगी फैसला01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा भूचाल, कावेरी लेगी फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। सीरियल में विद्या का सच सबके सामने आ गया है और अब कावेरी पोद्दार बड़ा फैसला लेगा। पहले तो कावेरी पोद्दार विद्या को खूब खरी खोटी सुनाती है। माधव के जरिए जैसे ही विद्या का सच सामने आता है, तो वह विद्या पर बेटे का घर तोड़ने का आरोप लगाती है, लेकिन अब कावेरी पोद्दार को सजा देगी। कावेरी के साथ अरमान भी बड़ा फैसला लेगा। इस मौके पर मायरा और अभिरा के बीच बॉन्ड मजबूत होता हुआ नजर आएगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।

विद्या को घर से बाहर निकालेगी कावेरी पोद्दार02 / 08

विद्या को घर से बाहर निकालेगी कावेरी पोद्दार

विद्या का सच सबके सामने आ गया है और अब कावेरी पोद्दार का गुस्सा फूटेगा। कावेरी बर्दाश्त नहीं कर पाएगी कि विद्या की वजह से अरमान की जिंदगी खराब हो गई। इसी वजह से वह बड़ा फैसला लेगी। वह सीधा विद्या को घर के बाहर धक्का दे देगी और कहेगी कि अब तुम्हारी लगाम मेरे हाथ में है। इसके बाद वह अभिरा को घर में खींच लेगी।

विद्या को घर में लाएगा अरमान03 / 08

विद्या को घर में लाएगा अरमान

हालांकि, अब अरमान भी बड़ा फैसला लेगा। अरमान विद्या को रोता हुए देखकर उसे घर में लेकर आ जाएगा। इस मौके पर माधव अरमान को खूब समझाने की कोशिश करेगा लेकिन वह किसी को नहीं सुनेगा। विद्या को लगेगा कि अरमान उससे नफरत नहीं करता है, लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आएगा।

विद्या से रिश्ते तोड़ेगा अरमान04 / 08

विद्या से रिश्ते तोड़ेगा अरमान

अरमान विद्या को खिलाफ अपना बड़ा फैसला लेगा। वह विद्या की करतूत से पूरी तरह टूट जाएगा और इसी वजह से अपनी मां से सारे रिश्ते तोड़ लेगा। वह साफ कहेगा कि आज के बाद वह विद्या का कुछ नहीं लगता। खून का रिश्ता था नहीं और मन का रिश्ता वो नहीं रखेगा। ये सुनकर विद्या टूट जाती है।

विद्या को संभालेगी काजल05 / 08

विद्या को संभालेगी काजल

विद्या को अकेला छोड़कर सब लोग चले जाते हैं। वहां पर अभिरा और काजल बचते हैं। अभिरा काजल से माफी मांगने की कोशिश करती है लेकिन अभिरा वहां से चली जाती है। इसके बाद काजल विद्या को संभालने की कोशिश करती है लेकिन इस मौके पर भी विद्या अभिरा को ही कोसती है। ये देखकर काजल भी विद्या को छोड़कर चली जाती है।

मुक्ति को मिलेगा परिवार06 / 08

मुक्ति को मिलेगा परिवार

अब मुक्ति को परिवार मिल जाएगा। इतने बडे़ ड्रामे के बाद मुक्ति छुपकर पोद्दार हाउस से जाने लगती है लेकिन अरमान उसे रोक लेता है और बताता है कि वह भी चाहता है कि मुक्ति यहीं रहे। इसके बाद परिवार के बाकी लोग भी आगे आते हैं। तब मुक्ति को दादी दादी से लेकर चाची चाचू मिल जाते हैं।

अभिरा के साथ वक्त बिताएगा मायरा07 / 08

अभिरा के साथ वक्त बिताएगा मायरा

अब अभिरा को अपनी बेटी मिल गई है और दोनों मां बेटी समय बिताएगी। अभिरा मायरा के लिए फ्रूट्स काटकर लेकर आएगी। तब मायरा उससे कुछ कहने की कोशिश करती है लेकिन अभिरा उसे रोक लेती है। अभिरा मायरा को बताती है कि वह उससे नाराज नहीं है।

अभिरा से माफी मांगेगी मायरा 08 / 08

अभिरा से माफी मांगेगी मायरा

मायरा अभिरा से माफी मांगती हुई नजर आएगी। मायरा अपनी मां के पैरों में घिर जाएगी। वह अभिरा को बताएगी कि कैसे उसने नफरत को अपना लिया था। वह अरमान को भी दूर लेकर चली गई। इतना ही नहीं, वह अरमान और मेहर की शादी करवाना चाहती थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!