टीवी मसाला

'घुटनों पे गोली मारे', Sunita Ahuja ने TV स्टार्स के सामने ने गोविंदा का उड़ाया मजाक, भांजे कृष्णा की बोलती बंद

Sunita Ahuja Makes Fun Of Govinda: कुकिंग शो लाफ्टर शेफ 3 का नया प्रोमो सामने आया है, जो तहलका मचा रहा है। इस प्रोमो में शो की गेस्ट सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा का मजाक उड़ा रही हैं।

Image

sunita ahuja in laughter chef 3 (Photo Credit- instagram)

Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित कपल बन चुके हैं। दोनों की शादी को 40 साल हो गए हैं लेकिन एक दूसरे के लिए दोनों की बयानबाजी हर किसी को हैरान कर देती हैं। सुनीता आहूजा गोविंदा पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं लेकिन दोनों का रिश्ता चल रहा है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) हाल ही में भारती सिंह के शो लाफ्टर शेफ्स 3 (laughter chefs 3) में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने गोविंदा के लिए कुछ ऐसी बात बोल दी, जिसे सुनकर कृष्णा अभिषेक के भी होश उड़ गए। (ये भी पढ़ें: Anupamaa: अनुपमा को लात मार पछताईं ये 6 एक्ट्रेसेस, राजन शाही ने रातों रात चमकाई रुपाली गांगुली की किस्मत)

सुनीत आहूजा ने कृष्णा अभिषेक की बोलती बंद की

लाफ्टर शेफ 3 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सुनीता आहूजा सबके साथ मजाक मस्ती करती दिख रही हैं। इस प्रोमो में सुनीता भांजे कृष्णा अभिषेक से लेकर एल्विश यादव को ट्रोल करती हैं। तभी वह अपने पति गोविंदा का नाम लेकर कुछ ऐसा बोल देती हैं, जिसे सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह एल्विश यादव को सुनीता आहूजा से मिलवाती हैं और तब सुनीता बोलती हैं, 'मैं इसको कोर्ट में मिलती रहती हैं।' ये सुनकर कृष्णा अभिषेक बोल पड़ते हैं, 'तू इतने साल से पेटिकोट में है, मैंने पूछा नहीं, तू मुझे क्यूं पूछ रहा है?' मामी की बात सुन कृष्णा अभिषेक की बोलती बंद हो जाती हैं। इसके बाद गोविंदा की बारी आती हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'तुलसी का बुड्ढा पोता...' अंश के बेटे को देख घूमा फैंस का माथा, मेकर्स हुए ट्रोल)

    सुनीता आहूजा ने गोविंदा का उड़ाया मजाक

    सुनीता आहूजा इस मौके पर गोविंदा को भी नहीं छोड़तीं। वह यहां पर गोविंदा के गोली कांड का जिक्र कर देती हैं और उनका मजाक उड़ाती हैं। वह बोलती हैं, 'जो हीरो होता है ना वो अपनी बीवी की रिस्पेक्ट करता है, फिर वो अंखियों से गोली मारता है और जहां थर्ड पार्टी की एंट्री हो जाती है, तो घुटनों पे गोली मारे...' इस मौके पर सुनीता गोविंदा का डांस स्टेप भी करके दिखाती हैं। सुनीता की ये बात सुन हर कोई हैरान रह जाता है लेकिन बाद में सभी लोग खूब हंसते हैं। कृष्णा अभिषेक मामी का ये अवतार देखते रह जाते हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article