टीवी मसाला

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Tejasswi संग रोमांटिक हुए Karan Kundrra, तस्वीर पर कमेन्ट कर लिखा "मेरे सपनों की रानी...."

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Romantic Photos: ​टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा टीवी दुनिया के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं। यह जोड़ा एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेन्ट कर प्यार बरसाते रहते है। अब कल बीते दिन तेजस्वी ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की जिसके देख करण कुन्द्रा खुद को रोक नहीं पाए।

Image

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Romantic Photos

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Romantic Photos: टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा अपने रीलैशन्शिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि बिग बॉस 15 में ही दोनों के बीच नजदीकियाँ आई थी और आज भी इनका रिश्ता मजबूती के साथ खड़ा है। लेकिन इसके बावजूद बीच-बीच में इस जोड़े को लेकर अफवाह उठती रहती है कि इनका ब्रेकअप हो गया है। और यह जोड़ा हमेशा ब्रेकअप कि अफवाहों को तोड़ते हुए अपनी कपल फोटो शेयर करते रहते हैं। साथ ही एक-दूसरे की तस्वीरों पर भो कमेन्ट कर प्यार बरसाते रहते है। अब कल बीते दिन तेजस्वी ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की जिसके देख करण कुन्द्रा खुद को रोक नहीं पाए। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने कल अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने सफेद रंग का आउट्फिट पहना हुआ था। वह यह ड्रेस में सफेद हंस जैसी लग रही थी। तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने तुरंत प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच करण कुन्द्रा भी पीछे नहीं रहे और अपनी गर्लफ्रेंड पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। बता दें कि तेजस्वी की तस्वीर पर कमेन्ट करते हुए करण ने लिखा "ड्रीम गर्ल।" इससे पता चलता है कि इस जोड़े के बीच आपस में कितना प्यार है।

अब बिग बॉस 17 में हिस्सा ले चुकी मुनीशा खतवानी ने अपने टैरो कार्ड से प्रीडिक्ट किया है कि यह जोड़ा इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। खैर इस जोड़े की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article