Jhanak Actor Approached For Khatron Ke Khiladi 15: घर-घर मशहूर टीवी सीरियल 'झनक' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पहले खबरें आ रही थी कि शो में लीप आने जा रहा है लेकिन अब बढ़ती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसे कैंसल कर दिया। लीप के कैंसल होते ही फैंस और स्टार कास्ट काफी खुश हुए। पिछले टीआरपी लिस्ट में शो चौथे नंबर स्थान पर बैठा हुआ था। इस बीच एक उड़ती उड़ती खबर सामने आई है जो काफी मजेदार है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में नजर आ रहे टीवी एक्टर को 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 ऑफर हुआ है।
टीवी गलियारे से रुमर्स सामने आ रहे हैं कि सीरियल 'झनक' (Jhanak) फेम एक्टर कृशाल आहूजा (Krushal Auja) को 'खतरों के खिलाड़ी' ऑफर हुआ है। जी हाँ, कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) अपने 15वें सीजन के साथ लौट रहा है। ऐसे में मेकर्स ने कृशाल आहूजा के साथ-साथ कई अन्य टीवी एक्टर्स का दरवाजा खटकटाया। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कृशाल 'झनक' को छोड़ रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करेंगे या नहीं? हालांकि अभी तक मेकर्स और कृशाल की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
हिबा नवाब स्टारर सीरियल 'झनक' की कहानी इन दिनों दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रही है। आज के एपिसोड में छोटॉन झनक को पुलिस स्टेशन में पाएगा और उसे बोस आहूजा ले आएगा। यह देख अरुंदती पहले तो गुस्सा हो जाएगी लेकिन अनिरुद्ध और अंजना झनक का साथ देंगे। बता दें सीरियल में कुछ ही महीनों पहले लीप आया था जिसके चलते झनक और अनिरुद्ध अलग हो गए थे। आर्शी जल्द ही अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है।
